फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is not easy to travel from here to the capital.

यहां से राजधानी का सफर करना आसान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
It is not easy to travel from here to the capital.
It is not easy to travel from here to the capital. - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। दिल्ली अभी दूर है। कुरुक्षेत्र के कस्बे लाडवा पर भी यह कहावत सटीक बैठती है। यहां से राजधानी तक का सफर आसान नहीं है, क्योंकि कुरुक्षेत्र रोडवेज की ओर से लाडवा से राजधानी दिल्ली जाने के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। लिहाजा, लाडवा के लोग राजधानी जाने के लिए दूसरे डिपो की बसों पर निर्भर हैं। वहीं, कई बार बस पकड़ने के लिए 20 किमी लंबी दौड़ भी लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

वहीं, सब डिपो पिहोवा से दिल्ली के लिए सुबह चार बजकर 40 मिनट और छह बजकर 20 मिनट पर बस है। अधिकारी का कहना है कि रोडवेज में बसों की किल्लत है। कुरुक्षेत्र डिपो में 101 बसें (42 बसें पिहोवा सब डिपो अलग से) शामिल है। इनमें 16 बसें किमी स्कीम के तहत चलाई जा रही है। बकाया 85 बसें भी रोजाना रूट पर नहीं दौड़ती, क्योंकि चार से पांच बस किसी न किसी खराबी और खामी की वजह से कर्मशाला में खड़ी रहती है। इस मामले को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र अशोक मुंजाल को कॉल की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

करना पड़ता है लंबा इंतजार : रमन
रमन ने बताया कि लाडवा बस अड्डे से राजधानी जाने के लिए कुरुक्षेत्र डिपो की ओर कोई बस सेवा न होने के कारण स्थानीय लोगों को भटकना और लंबा इंतजार करना पड़ता है। आधे-पौने घंटे बाद बस आ भी जाए, तो जरूरी नहीं है कि वह बस चौक पर रुकेगी। अगर रुकी तो चौक से आगे या पीछे होकर रुकती है। इसके अलावा वे बसें पहले से ही सवारियों से भरकर चलती है। ऐसे में सामान के साथ इन बसों में चढ़ना टेडी खीर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे तक नहीं पहुंचती बसें : शिव कुमार
शिव कुमार ने बताया कि यमुनानगर की ओर से आने वाली बसें इंद्री चौक से ही आगे बढ़ जाती है। कोई भी बस लाडवा बस अड्डे पर नहीं आती। इंद्री चौक से सवारी उतार कर और चढ़ाकर रूट पर आगे रवाना होती है।
पिहोवा से दिल्ली के लिए दो बस
धार्मिक नगरी पिहोवा में आए दिन दिल्ली से सैकड़ों श्रद्धालु बस के जरिए सरस्वती तीर्थ पहुंचते हैं, मगर यहां से वापस जाने के लिए उनको सुबह के समय ही बस मिलती है। उसके बाद बस पकड़ने के लिए उनको पिपली आना पड़ता है। उधर, पिहोवा बस अड्डा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिहोवा से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। अब दिल्ली के लिए पिहोवा से चार बस चलाई जा रही है। सुबह 4:40 और 6: 20 के अलावा सवा नौ और 10:20 पर भी बस चला दी गई है।

लाडवा से नहीं सीधी बस : बस अड्डा प्रबंधक कर्मवीर
लाडवा बस अड्डा प्रबंधक कर्मवीर सिंह ने बताया कि लाडवा बस अड्डे से दिल्ली जाने के लिए सीधी कोई बस सेवा नहीं है, मगर अन्य डिपो की बसें हर आधे-पौने घंटे लाडवा से होकर निकलती है। कहा कि अधिकतर बसें अड्डे पर आने की बजाय इंद्री चौक से होकर ही आगे चली जाती है, मगर इंद्री चौक पर अधिकारी की ड्यूटी होने पर बसें बस अड्डे तक जरूर आती है। लाडवा से दिल्ली के लिए बस चलाने को लेकर अधिकारियों को मांग भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed