फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is important to prevent diseases like dengue: Dr. Ashish

डेंगू जैसी बीमारी से बचाव जरूरी : डॉ. आशीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
It is important to prevent diseases like dengue: Dr. Ashish
कुरुक्षेत्र। कुवि स्वास्थ्य विभाग के इंजार्च डॉ. आशीष अनेजा।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि डेंगू की बीमारी से बचाव करना जरूरी है, इसमें लापरवाही से जान भी जा सकती है। डेंगू एक मच्छर जनित वायरल इंफेक्शन या डिजीज है। डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं। डेंगू बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं और एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। बच्चों और किशोरों में माइल्ड डेंगू होने पर कई बार कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं, जबकि संक्रमित होने के बाद डेंगू के हल्के लक्षण चार से सात दिनों के अंदर नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन




डेंगू होने के लक्षण
डेंगू में तेज बुखार के साथ-साथ सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, आंखों में दर्द होना, त्वचा पर लाल चकत्ते होना, ब्लड प्रेशर का कम होना, ग्लैंड्स में सूजन इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं। यह मानव के फेफड़ों, लिवर और हृदय को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन




डेंगू से बचाव के उपाय
शरीर को हाइड्रेटेड रखकर डेंगू को कंट्रोल में रखना एक सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीना चाहिए। शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहनें। सुनिश्चित करें कि आसपास पानी इकट्ठा न हो व कूलर का पानी बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed