फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It became difficult for people to leave their homes in Nautapa

Kurukshetra News: नौतपा में लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
It became difficult for people to leave their homes in Nautapa
कुरुक्षेत्र। गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करती महिला। संवाद
फोटो 16
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे जिससे गर्मी बढ़ गई। दोपहर को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे नौतपा का असर देखने को मिला। चिलचिलाती धूप और लू लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। नौतपा के चलते बाजार में सन्नाटा छाया रहा। सड़कों से गुजरने वाले राहगीर ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर लू से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए। हालांकि कुछ राहगीर कपड़ों से मुंह ढककर सड़कों से गुजरते भी नजर आए।

नौतपा से राहत पाने के लिए लोगों ने घरों से लेकर दुकानों पर एसी, कूलर और पंखों का सहारा लिया। नौतपा से बचने के लिए डॉक्टरों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी दोपहर के समय सफर न करने की हिदायतें बार-बार दी जा रही हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हिदायत के अनुसार अगले कुछ दिनों तक नौतपा का असर बना रहने की संभावना है, जिसके चलते जहां तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ने के आसार बने हुए हैं तो वहीं 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने से लू का असर भी ज्यादा रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा लग जाता है, जिसके कारण अगले नौ दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़नी शुरू हो जाती हैं। इसके कारण जहां धरती तपने लगती है तो वहीं तापमान भी बढ़ने की संभावना बनी रहती है। नौतपा में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ा हुआ रहता है, इसके लिए लोगों को दोपहर के समय सफर करने से परहेज करना चाहिए और किसानों को खेतों में खड़ी सब्जियों की फसलों को सुबह और शाम के समय ही हल्का पानी हर रोज देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





आगामी दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री
बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
वीरवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री




बढ़ती गर्मी के चलते सड़कों, गलियों में पसरा रहा सन्नाटा
बाबैन। हर रोज बढ़ती गर्मी से अब जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। रविवार को सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा था। लू और गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे, जिसके कारण गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कें भी सुनसान नजर आई। वहीं बाजार में भी गर्मी का असर दिखाई दिया, जिसके कारण सन्नाटा नजर आया। दुकानदार रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, नाथी राम, कमल कुमार, सुरेश कुमार कहना है कि बढ़ती गर्मी का असर बाजार में अब दिखाई देने लगा है। शाम के समय ही बाजार में ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं।





बढ़ रही पेय पदार्थों की मांग
राहगीर गर्मी और लू से बचने के लिए पेय पदार्थों का सहारा ले रहे है, जिसके कारण उनकी मांग भी बढ़ रही है। बाजार में नींबू पानी, गोंद कतीरा, पुदीना पानी की काफी मांग देखने को मिल रही है जबकि तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरे की मांग भी बढ़ रही है।

कुरुक्षेत्र। गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करती महिला। संवाद

कुरुक्षेत्र। गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed