फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Issues related to Sikhs discussed with the chairman of Minorities Commission

Kurukshetra News: अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन से की सिखों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Issues related to Sikhs discussed with the chairman of Minorities Commission
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कार्यकारिणी समिति सदस्य रमणीक सिंह मान ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा से बुधवार को उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की। उनके साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कार्यकारिणी समिति मेंबर विनर सिंह साहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के सिख समुदाय से संबंधित कई विषयों पर लालपुरा को अवगत करवाया। चेयरमैन लालपुरा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के लिए चलाई गई योजनाओं जैसे अनुदान, छात्रवृत्ति व काम काज करने के लिए कम ब दरों पर दिए जाने वाले ऋण जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा के सभी अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री मोदी सरकार की नीतियों का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

रमणीक सिंह मान और विनर सिंह साहा ने चेयरमैन को माइनारिटी सर्टिफिकेट बनाने के तरीके के सरलीकरण, पढ़ने वाले सिख बच्चों को वजीफा प्रदान करने, एजुकेशन व कारोबारी लोन, सिख समुदाय के बच्चों की शादी को आनंद मैरेज एक्ट के तहत पंजीकृत करने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की। चेयरमैन लालपुरा ने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश समेत अनेक राज्यों में आनंद मैरेज एक्ट के तहत विवाह को पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा के उन्हें विश्वास है हरियाणा में भी इसे जल्द लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed