फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Irfan was the only brother of two sisters, Naksha Navis wanted to become Chetan

Kurukshetra News: दो बहनों का इकलौता भाई था इरफान, चेतन बनना चाहता था नक्शा नवीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Irfan was the only brother of two sisters, Naksha Navis wanted to become Chetan
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गांव मोहड़ी के पास देर रात हुए सड़क हादसे में चेतन शर्मा और इरफान खान की दर्दनाक मौत से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों अपने तीसरे साथी अवधेश के साथ बाइक पर एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए शाहाबाद आए थे।
विज्ञापन

चेतन और इरफान के घर गांव मोहड़ा में एक ही गली में हैं, जिनके घर के बीच दूरी मात्र 40 फुट है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे चेतन शर्मा का अंतिम संस्कार और इरफान खान को सुपुर्दे खाक किया गया। इरफान दो बहनों का इकलौता भाई था। भाई की मौत से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ, मगर तब उसके परिजन उसे अंतिम विदाई देने के लिए सुपुर्दे खाक की तैयारी कर रहे थे। किसी को मालूम नहीं था कि परिणाम घोषित होने के 19 घंटे पहले इरफान की सड़क हादसे में मौत हो जाएगी। इरफान के पिता जसबीर खान खेतीबाड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन

उधर 19 वर्षीय चेतन शर्मा कंधे से कंधा मिलाकर अपने पिता का सहारा बनना चाहता था। चेतन नक्शा नवीस का काम सीख रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि उसके पिता को ही बेटे के शव को कंधा देना पड़ेगा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद चेतन व इरफान का शव एक ही एंबुलेंस में दोपहर तीन बजे गांव लाया गया। दोनों के शव को देखकर माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार और गांव के लोगों ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एटीएम बूथ से गए थे पैसे निकलवाने
चेतन और इरफान रात को पैसे निकलवाने के लिए गांव के एटीएम बूथ पर गए थे लेकिन किसी कारणवश एटीएम से पैसे नहीं निकल पाए। इसलिए वे रात आठ बजे शाहाबाद में एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनका तीसरा दोस्त अवधेश भी चला गया। गांव लौटते वक्त अंबाला की ओर से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed