फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Introduced to the correct method of doing yoga

Kurukshetra News: योग करने की सही विधि से कराया रूबरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Introduced to the correct method of doing yoga
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में योग का अभ्यास करते हुए मौजूद लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं भारतीय योग संस्थान रोहिणी दिल्ली के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मानवता के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या विद्यार्थी, खिलाड़ी और अन्य संस्थाओं के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. ईश्वर बस्वा रेड्डी ने कहा कि भारतीय योग संस्थान ने हर बार कमाल करके दिखाया है। योग साधकों को योग के साथ-साथ आहार व व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 100 दिन पहले योग जन जागरण कार्यक्रम करवाए जाते हैं ताकि लोगों में योग के प्रति रुचि बढ़े और लोग नियमित रूप से योग करना आरंभ करें।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता गीता मनीषी ज्ञानानंद ने कहा कि इस कार्यक्रम में आए हुए किसी भी साधक से उनकी आयु जाति वर्ग लिंग नहीं पूछा गया। क्योंकि योग हमें मानव धर्म अपनाने की प्रेरणा देता है। अति विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि जिस प्रकार कंप्यूटर में अच्छे हार्डवेयर के साथ-साथ अच्छा सॉफ्टवेयर होना भी आवश्यक है तो उसी प्रकार हमारे सुंदर तन में सुंदर मन व बुद्धि का होना भी आवश्यक है। यह योग से संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि योग के बल पर ही भारत विश्व गुरु बनेगा। महामंत्री ललित गुप्ता ने प्राणायाम के लाभ व महत्व के बारे में बताया गया। प्रधान देसराज ने योग का शरीर पर प्रभाव विषय पर जानकारी दी और बताया कि योग से किस प्रणाली पर कैसा और किस तरह का प्रभाव पड़ता है।

इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, प्रधान ओमप्रकाश, डॉ. मीनू गुप्ता, मंत्री मानसिंह, संरक्षक राजकिशन सैनी, प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर, किशोर कुमार, प्रधान गोपाल दास, विद्यालयों के विद्यार्थी व आचार्य, स्थानीय योग संस्थाओं के साधक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed