फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav: Global Gita recital in theme park today, 1 crore 50 lakh people from India and abroad will join

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ आज, जुड़ेंगे देश-विदेश के एक करोड़ 50 लाख लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav: Global Gita recital in theme park today, 1 crore 50 lakh people from India and abroad will join
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती पर बुधवार को दुनिया भर में गीता के श्लोक गूंजेंगे। सुबह 11 बजे थीम पार्क में एक मिनट एक साथ गीता पाठ किया जाएगा। इसमें पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक, मध्यस्थ और अंतिम श्लोक का उच्चारण किया जाएगा। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों व विदेशों सहित लगभग एक करोड़ 50 लाख लोग ऑनलाइन प्रणाली के साथ जुड़ेंगे, जिसके साथ ही नया रिकाॅर्ड भी बनेगा। बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, तंजानिया की मंत्री पिंडी हजारा चत्रा मुख्य तौर पर इस दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि वैश्विक गीता पाठ में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विभिन्न स्कूलों के 18 हजार विद्यार्थी भी मौके पर जुड़ेगें। इसके लिए प्रशासन और जीओ गीता संस्थान की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस वैश्विक गीता पाठ के जरिए पूरे विश्व के नागरिकों से आह्वान किया जाएगा कि एक मिनट एक साथ गीता पाठ के साथ जुड़ें ताकि पूरे विश्व में शांति और सौहार्द की भावना और सद्भावना बन सके।
विज्ञापन





दोपहर को तीर्थ सम्मेलन तो शाम को दीपोत्सव

थीम पार्क में सुबह 10.30 बजे वैश्विक गीता पाठ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में करीब दो बजे 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, करीब तीन बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में विदेश निगम विभाग हरियाणा की तरफ से कार्यक्रम होगा। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सायं पांच बजे सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम, 5.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में दीपदान और महाआरती कार्यक्रम, 6.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रसिद्ध कलाकार मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा कृष्ण लीला डांस ड्रामा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed