फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav: Film actress presented the play of Mahabharata character Barbarik

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : फिल्म अभिनेत्री ने दी महाभारत के पात्र बर्बरीक के नाटक की प्रस्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav: Film actress presented the play of Mahabharata character Barbarik
कुरुक्षेत्र। अतंरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पूरे चरम पर पहुंच चुका है। बुधवार को प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पुरूषोत्तमपुरा बाग में बने मुख्य मंच पर महाभारत के पात्र बर्बरीक के नाटक की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के जरिए गीता के मर्म को जीवन में ढालने का संदेश दिया। वहीं भाग्यश्री की इस प्रस्तुति को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी ।
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के चलते ही जहां पिछले तीन दिन से सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन हो रहे हैं वहीं 22 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर तट पर ही संत सम्मेलन होगा, जिसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सहित देशभर के संत गीता के मर्म पर मंथन करेंगे। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर सरीक होंगे, जिसके चलते तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यही नहीं मुख्य आयोजनों के चलते ही कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिन तक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता संदेश को अपने जीवन में उतारने पर विशेषज्ञों द्वारा गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन




आज होगी हरियाणवी नाइट, 23 को महाभारत के श्रीकृष्ण देंगे प्रस्तुति
महोत्सव के चलते 21 दिसंबर को पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर हरियाणवी नाइट होगी, जिसमें हरियाणवी फॉक स्टार गजेंद्र फौगाट लाइव शो करेंगे तो वहीं लोक गायक महावीर गुड्डू भी लोक गायन की प्रस्तुति देंगे। गजेंद्र फौगाट का प्रसिद्ध गीत बहु काले की, माता का ईमेल, सेक्टर आली कोठी समेत ऐसे कई गीत प्रस्तुत करेंगे तो वहीं अपने अंदाज से पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। वहीं महावीर गुड्डू इससे पहले लोक गीतों की शृंखला प्रस्तुत करेंगे, महाबीर गुड्डू का बम लहरी प्रदेश व देश में खूब प्रचलित है। उधर, 23 दिसंबर को पुरूषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर ही महाभारत धारावाहिक के श्री कृष्ण का अभिनय कर चुके प्रख्यात कलाकार नीतिश भारद्वाज अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभिन्न प्रदेशों के बीच हरियाणवी संस्कृति की बनी अलग पहचान
महोत्सव में विभिन्न राज्यों की संस्कृति लोगों को भा रही है। 13 राज्यों के कलाकार अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा की संस्कृति भी पीछे नही है। हरियाणा के पोशाक पर्यटकों के बीच चलन बना हुआ है। गीता महोत्सव में हर जगह हरियाणा की संस्कृति की झलक नजर आ रही है। हरियाणा की कला और शिल्प में नृत्य, संगीत, मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई, पेंटिंग, बुनाई, मूर्तिकला आदि के विभिन्न रूप शामिल हैं। इसकी विशेषता बहुत लोकप्रिय ग्रामीण हस्तशिल्प है। महोत्सव के मंच पर हरियाणवी कलाकार धोती पगड़ी, घाघरा घाघरी पहनकर अपनी प्रस्तुति दी रहे हैं। दूसरे राज्यों के कलाकार व पर्यटक भी हरियाणवी संस्कृति के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं।


आज दिखाई जाएगी हरियाणवी फिल्म दादा लख्मी
महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सोसायटी फॉर आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरूक्षेत्र और स्टेज अप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पहले हरियाणवी फिल्म महोत्सव में 65 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हरियाणवी फिल्म दादा लख्मी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता एवं निर्देशक यशपाल शर्मा स्वयं उपस्थित रहेंगे।



गीता ज्ञान संस्थानम् में आज पहुंचेंगे जेपी नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वीरवार को शाम साढ़े चार बजे धर्मनगरी पहुंचेंगे, जहां वे गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके लिए संस्थानम् में व्यापक तैयारी की गई है। इस दौरान वे यहां स्थित मंदिर, संग्रहालय का भी अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed