फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Mahotsav: Geeta Run will begin, artists from Odisha will create a splash on 11th December

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : गीता रन से होगा आगाज, 11 दिसंबर को ओडिशा के कलाकार बिखरेंगे जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav: Geeta Run will begin, artists from Odisha will create a splash on 11th December
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर 28 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज गीता रन से होगा। ब्रह्मसरोवर तट से ही यह रन शुरू होगा, जिसमें महिला व पुरुष शामिल होंगे। दोनों के लिए अलग-अलग रूट बनाया जाएगा। वहीं 11 दिसंबर को मुख्य गीता जयंती के दिन सन्निहित सरोवर, ब्रह्मसरोवर, गीता जन्म स्थली ज्योतिसर व 48 कोस के सभी तीर्थों पर दीपोत्सव होगा तो इसी दिन सहभागी प्रदेश ओडिशा के कलाकार भी अपना जलवा बिखेरेंगे। यह पहला मौका है जब इस बार पवित्र ब्रह्मसरोवर की सांध्यकालीन आरती को भी निमंत्रण पत्रों में तव्वजो दी गई है। महोत्सव के चलते आज रविवार से ही ऑनलाइन गीता प्रश्नोतरी प्रतियोगिता शुरू हो गई जो 27 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है जबकि अभी तक महोत्सव के मुख्यातिथि से लेकर मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आने वाले कलाकारों के नाम पर अंतिम मुहर भी नहीं लग पाई है।
विज्ञापन


ये होंगे मुख्य कार्यक्रम
पांच दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ एंव गीता पूजन, भागीदार प्रदेश ओडिशा के साथ हरियाणवी पवेलियन का शुभारंभ, भजन संध्या एवं महाआरती के अलावा सांस्कृतिक संध्या होगी। नौ दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही संत सम्मेलन तो अगले दिन अखिल भारतीय देव स्थानम सम्मेलन का आयोजन होगा। 11 दिसंबर को गीता जन्मस्थली ज्योतिसर व सन्निहत सरोवर पर श्रीमद्भगवद्गीता का संपूर्ण पाठ व गीता यज्ञ, थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चों द्वारा वैश्विक गीता पाठ, पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा व ओडिशा के पवेलियन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोष तीर्थ सम्मेलन, केडीबी कार्यालय के सामने गीता शोभायात्रा, ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर व 48 कोस के तीर्थों पर दीपोत्सव, ब्रह्मसरोवर पर गीता महाआरती एवं दीपदान व पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





आठ से 10 दिसंबर तक होंगी स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं
पांच से आठ दिसंबर तक कुवि में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी व पांच से 11 दिसंबर तक धार्मिक, शैक्षिक व सामाजिक संस्थाओं की प्रदर्शनीयां , गीता पुस्तक मेला, श्रीमद्भगवद कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं महाआरती व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। वहीं 17 नवंबर से 27 तक ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 28 नवंबर को गीता रन के अलावा आठ से 10 दिसंबर तक विद्यार्थियों के लिए गीता श्लोक उच्चारण, भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली व क्राफ्ट प्रतियोगिताएं होंगी।



ये संस्थाए रहेंगी मुख्य भागीदार
जियो गीता, श्री जयराम विद्यापीठ, इस्कॉन, श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि, भारत सेवा श्रम संघ, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा, गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति, श्री गीता धाम, मातृभूमि सेवा मिशन, मानवतावादी विश्व संस्थान, श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, भारतीय योग संस्थान, श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महादेव सेवा समिति शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed