{"_id":"67450fe2a4cabcfbd0028617","slug":"international-geeta-mahotsav-film-actor-ashutosh-rana-punjabi-singer-hans-raj-hans-lakhwinder-singh-lakha-will-be-the-main-attractions-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-127423-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, पंजाबी गायक हंस राज हंस, लखविंद्र सिंह लक्खा बनेंगे मुख्य आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, पंजाबी गायक हंस राज हंस, लखविंद्र सिंह लक्खा बनेंगे मुख्य आकर्षण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें देश-विदेश से मेहमान पहुंचेंगे। मुख्य सांस्कृतिक व अध्यात्मिक कार्यक्रम पांच दिसंबर से शुरू होंगे, जिनमें सहभागी अफ्रीकन देश तंजानियां व इसी देश के मुख्य भाग माने जाने वाले जांजीवार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री मुख्य तौर पर साक्षी बनेंगे। जांजीवार के सांस्कृतिक मंत्री ताबिया मोलिद मुख्य कार्यक्रमों के शुभारंभ अवसर पर ही धर्मनगरी पहुंचेंगे तो वहीं तंजानियां के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री गीता जयंती के दिन 11 दिसंबर को आने की संभावना है।
वहीं मुख्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, पंजाबी गायक हंस राज हंस, लखविंद्र सिंह लक्खा भी महोत्सव का मुख्य आकर्षण बनेंगे। वे भी अपने-अपने अंदाज में गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जहां इन नामी चेहरों के महोत्सव में पहुंचने की लगभग सभी तैयारी हो चुकी है वहीं जांजीवार के सांस्कृतिक मंत्री ताबिया मोलिद की ओर से केडीबी को पत्र भी मिल चुका है। उधर फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि व प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के नाम पर भी मुहर लग चुकी है।
मुख्यातिथि सहित अन्य मेहमानों का तय हो रहा कार्यक्रम : उपेंद्र
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि मुख्यातिथि व अन्य खास मेहमानों का कार्यक्रम तय हो रहा है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जांजीवार के सांस्कृतिक मंत्री के आगमन को लेकर पत्र भी मिल चुका है। तंजानियां के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री की ओर से भी सहमति मिल चुकी है और उनका 11 दिसंबर को आना संभव है। इस बार महोत्सव को बेहद खास बनाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुरुषोत्तमपुरा बाग में होंगे मुख्य आयोजन
28 नवंबर को गीता रन, 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला, पांच दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ, पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सुबह के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, पांच से 11 दिसंबर तक केडीबी की तरफ से कुरुक्षेत्र और पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर प्रदर्शनी, पांच से 11 दिसंबर तक हरियाणा साहित्य और संस्कृति एकादमी की तरफ से गीता पुस्तक मेला, पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक हरियाणा पैविलयन, पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद्भगवद कथा, 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या व आरती, 8 से 10 दिसंबर तक शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकों उच्चारण, वाद विवाद, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन सन्निहित सरोवर पर किया जाएगा।