फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Jayanti, Sannihit and Jyotisar pilgrimages will also be in full swing

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती: सन्निहित और ज्योतिसर तीर्थ भी होंगे गुलजार, दर्शाया जाएगा तीर्थेां का इतिहास व महत्व

Sat, 07 Oct 2023 10:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Oct 2023 10:16 AM IST
सार

सात से 24 दिसंबर तक धर्मनगरी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें 23 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चे एक साथ गीता श्लोक का उच्चारण करेंगे। यह पहली बार होगा जब महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम छह की बजाए आठ दिन के होंगे।

विज्ञापन
International Geeta Jayanti, Sannihit and Jyotisar pilgrimages will also be in full swing
सन्निहित सरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान इस बार पवित्र सन्निहित सरोवर और गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ भी सूने नहीं रहेंगे। यहां भी खूब चहल-पहल होगी और भक्ति रस की धारा बहेगी। इन पौराणिक व दर्शनीय तीर्थ स्थलों पर देश के प्रख्यात कथावाचक श्रद्धालुओं को भक्तिभाव का रसपान कराएंगे। यहीं नहीं दोनों ही तीर्थों पर पहली बार विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें इन तीर्थों के इतिहास से लेकर महत्व को दर्शाया जाएगा। यहीं नहीं प्रदर्शनी के जरिए इन तीर्थों पर की जाने वाली पूजा अर्चना और अनुष्ठान की महत्ता से भी श्रद्धालुओं को रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


सात से 24 दिसंबर तक किया जाएगा आयोजन, तैयार किया जा रहा खाका
सात से 24 दिसंबर तक धर्मनगरी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें 23 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चे एक साथ गीता श्लोक का उच्चारण करेंगे। यह पहली बार होगा जब महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम छह की बजाए आठ दिन के होंगे। इस दौरान दो रविवार भी होंगे, जिसके चलते पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार ब्रह्मसरोवर के साथ ही सन्निहित सरोवर और गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ भी गुलजार होंगे। इन तीर्थों पर आने वाले कथाकार अभी तय नहीं हो पाए हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने देश की बड़ी धार्मिक संस्थाओं व कथाकारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कई बड़े कथाकारों की ओर से सकारात्मक जवाब भी मिल चुका है। जल्द ही इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि इस बार उक्त दोनों ही तीर्थों पर महोत्सव के दौरान रौनक दिखाई देगी। महोत्सव के अंतिम सप्ताह में यहां बड़े धार्मिक आयोजन होंगे, जिनमें कथा मुख्य होगी। यह आयोजन श्री ब्राह्मण तीर्थोद्वार सभा व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर किया जाएगा। इन आयोजनों से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का इन तीर्थों से जुड़ाव बढ़ेगा। पूरे आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है।


धर्मनगरी में पिछले वर्ष दूसरी बार पहुंचे थे मुरारी बापू
बता दें कि धर्मनगरी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पिछले वर्ष दूसरी बार श्रीराम कथा वाचक मुरारी बापू पहुंचे थे। यह आयोजन मेला ग्राउंड में किया गया था। पहले वे श्री जयराम विद्यापीठ द्वारा महोत्सव के दौरान ही आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed