फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Jayanti Mahotsav: Kishangarhi painting becomes the center of attraction for tourists on the banks of Brahmasarovar.

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव : ब्रह्मसरोवर तट पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी किशनगढ़ी चित्रकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Jayanti Mahotsav: Kishangarhi painting becomes the center of attraction for tourists on the banks of Brahmasarovar.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर अपनी पेंटिंग को प्रद​र्शित करते पुष्पेंद्र साहू।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर तट पर अजमेर के कलाकार पुष्पेंद्र साहू ने अपनी अद्भुत कला को किया प्रदर्शित किया है। किशनगढ़ चित्रकला में इनके परिवार की पुश्तैनी माहिरी होने के चलते पुष्पेंद्र साहू ने इस कला को अपनाया और इस बार महोत्सव में अपनी कुछ बेहद खूबसूरत और बारीक काम वाली पेंटिंग लेकर पहुंचे हैं। उनकी ओर से बनाई गई बनिठानी और पिछवाई पेंटिंग काफी मशहूर है।
विज्ञापन


कलाकार पुष्पेंद्र साहू ने बताया कि इस कला का प्रयोग भारत सरकार के द्वारा डाक टिकट पर भी किया जा चुका है। इस कला से बनी मशहूर पेंटिंग इंडियन मोनालिसा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपनी जगह बनाई हैं, जो सावन सिंह जी के शासनकाल में निहाल चंद कलाकार ने बनाई थी। पुष्पेंद्र साहू की सबसे बेहतरीन कामों में से एक पेंटिंग है दोहरे महारास लीला पेंटिंग। इसका मूल्य डेढ़ लाख रुपये से दो लाख रुपये तक है और ये इनकी सबसे महंगी पेंटिंग है। साहू ने पुराने पोस्टकार्ड और प्राचीन स्टांप पर भी छोटे चित्रों का निर्माण किया है, जिनमें सबसे सस्ता पोस्टकार्ड चित्र 250 रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed