फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International festival will be celebrated at Pehowa Saraswati Tirth from tomorrow

Kurukshetra News: कल से पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
International festival will be celebrated at Pehowa Saraswati Tirth from tomorrow
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर
कुरुक्षेत्र। पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर कल 29 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन शुरू होगा, जिसके चलते प्रदेश की शिल्पकला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पहली बार महोत्सव का आयोजन सात दिवसीय होगा। इसमें 29 जनवरी से दो फरवरी तक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा 29 जनवरी से चार फरवरी तक तीर्थ स्थल पर सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। तीर्थ स्थल पर पहली बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहयोग से हरियाणा पैवलियन भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने यह जानकारी दी। वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सरस्वती महोत्सव को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से इस वर्ष महोत्सव पर आदि बद्री से लेकर रन आफ कच्छ तक सरस्वती नदी के मार्ग पर आने वाले सभी ऐतिहासिक तीर्थों पर कार्यक्रमों का आयोजन 29 जनवरी से लेकर दो फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर सरस मेला चार फरवरी तक चलेगा। इस सरस मेले में हरियाणा के हर जिले में डीआरडीए के माध्यम से सैल्फ हैल्प ग्रुप के शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है। इस सरस मेले में लगभग 100 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा फूड स्टॉल भी स्थापित होंगे। सरस्वती महोत्सव में पहली बार पिहोवा तीर्थ पर लुप्त हो रही विरासत को सहेजने के लिए हरियाणा पवेलियन स्थापित किया जाएगा। इस पवेलियन को स्थापित करने की जिम्मेवारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आदि ब्रदी से करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

धुम्मन सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज आदि बद्री उद्गम स्थल से होगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 जनवरी को सुबह 10 बजे करेंगे और 29 जनवरी को ही पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर सरस मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा।
पिहोवा में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती व भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी होंगे, 30 जनवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और सांसद नवीन जिंदल करेंगे, एक फरवरी को सरस्वती पृथुदक तीर्थ पर सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, जींद के बिंदु सरतीर्थ हंस डहर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, इसी दिन सरस्वती नगर धाम यमुनानगर के कार्यक्रम में यमुनानगर जिप चेयरमैन रमेश कुमार ठसका, कैथल के पोलड एवं पिसोल तीर्थ के कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के समापन पर पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर सुबह 11 बजे केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व सायं के समय दीप दान कार्यक्रम में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा पहुंचेगी।

सरस्वती तीर्थ पर दो फरवरी तक होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव में तीर्थ स्थल पर मुख्य सांस्कृतिक मंच सजाया जाएगा। जहां सुबह के समय रोजाना 29 जनवरी से 2 फरवरी तक स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 29 जनवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, 30 जनवरी को एनजैडसीसी की तरफ से प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल, 31 जनवरी को कला एवं सांस्कृतिक विभाग की तरफ से प्रसिद्ध गायक रमेश जीवनपुरिया, 1 फरवरी को मेरे यार सुदामा की गायिका विधि देशवाल और 2 फरवरी को हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार गजेन्द्र फोगाट की प्रस्तुति होगी।

महोत्सव में पहली बार भजन संध्या की प्रस्तुति होगी। इसमें 29 व 30 जनवरी को संगीत विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. शुचि स्मिता, 31 जनवरी को डा. सुप्रिया, 1 फरवरी को डा. सर्वजीत और दो फरवरी को पिहोवा के स्थानीय लोक कलाकार भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

सेमिनार में विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक जुड़ेंगे

कुवि के सीनेट हॉल में 30 जनवरी से एक फरवरी तक सरस्वती नदी पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में जहां देश भर के शोधकर्ता और वैज्ञानिक पहुंचेंगे वहीं सरस्वती पर शोध करने वाले विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक पहुंचेंगे या ऑनलाइन प्रणाली के साथ जुड़ेंगे।
फोटो: 43 व 45
महोत्सव को लेकर उपाध्यक्ष धुम्मन ने किया सरस्वती तीर्थ स्थल का निरीक्षण
पिहोवा।
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने सोमवार को पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, अधीक्षण अभियंता अरविंद कौशिक, कार्यकारी अभियंता नवतेज सिंह, केडीबी सदस्य युधिष्ठिर बहल, रामधारी शर्मा ने सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों का बारीकियों से जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन 29 जनवरी से लेकर चार फरवरी तक किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम दो फरवरी तक रहेंगे और सरस मेला चार फरवरी तक जारी रहेगा। इस महोत्सव को लेकर धार्मिक संस्थाओं में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और चारों तरफ रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, डीएसपी निर्मल सिंह, तहसीलदार विनती, डीआईपीआरओ नरेंद्र सिंह, सुशील राणा, मास्टर सतपाल, बाबू राम दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed