{"_id":"6a5aa2ee1cdd6904d80f0104","slug":"instructions-to-remove-illegal-encroachments-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-157910-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश
Sat, 18 Jul 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु मंजी साहिब, स्वर्ग आश्रम और डेहा कॉलोनी मार्ग पर फिर से लोगों ने अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है।
इसलिए शाहाबाद संघर्ष समिति ने प्रशासन को शिकायत दी है। एसडीएम शंभू राठी को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि पर दोबारा बन रही झुग्गियों व अन्य अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। एसडीएम ने तत्काल ही संबंधित विभागों की पांच सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कमेटी मौके का निरीक्षण कर दोबारा हुए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई करेगी, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और भविष्य में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखेगी। शाहाबाद संघर्ष समिति ने ज्ञापन में कहा कि कुछ समय पहले बराड़ा रोड स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु मंजी साहिब, स्वर्ग आश्रम तथा डेहा कॉलोनी मार्ग पर वर्षों पुराने अवैध कब्जों को हटाने के लिए बड़ा जनआंदोलन चलाया गया था।
प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया था। अब फिर से झुग्गियां बनाई जा रही हैं प्रधान जगतार सिंह के मुताबिक सदस्यों ने आज प्रशासन से मांग की है कि नगरपालिका शाहाबाद और लोक निर्माण विभाग संयुक्त अभियान चलाकर सभी नए अवैध कब्जों और झुग्गियों को तुरंत हटाएं। कब्जा हटाने के दौरान बचा मलबा भी सरकारी भूमि से हटाया जाएगा। संवाद