फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspired devotees to join the path of devotion

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Inspired devotees to join the path of devotion
कुरुक्षेत्र। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्वयं
कुरुक्षेत्र। शास्त्री नगर सेवा समिति की ओर से हरिओम मंदिर शास्त्री नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को संपन्न हो गई। कथा समापन पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। कथाव्यास पंडित अरुण मिश्रा ने सात दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।
विज्ञापन

कथाव्यास ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण और वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों के बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं।
विज्ञापन


यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथा समापन के दिन विधि-विधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। नगरवासियों ने हवन में आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया।

कुरुक्षेत्र। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्वयं

कुरुक्षेत्र। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed