{"_id":"6858667f6cac19b45d0d4b92","slug":"inspire-awards-standard-scheme-to-inculcate-innovative-thinking-in-students-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137656-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों में नवाचार की सोच जगाने को इंस्पायर अवार्ड्स मानक योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों में नवाचार की सोच जगाने को इंस्पायर अवार्ड्स मानक योजना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत द्वारा चलाई जा रही इंस्पायर अवार्ड्स मानक योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों से नवाचार व नवीन विचार ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच व कल्पनाशीलता को बढ़ावा देना है।
जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक मई से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है। आवेदन डीएसटी के पोर्टल इंस्पायरअवार्ड्स-डीएसटी.जीओवी.इन पर किए जा सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच श्रेष्ठ नवाचारों को अपलोड करना अनिवार्य है। नवीन विचारों के चयन का आधार उनकी सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण के अनुकूलता, तकनीकी मजबूती व उपयोगकर्ता के अनुकूलता पर आधारित होगा। चयनित विद्यार्थियों को 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी और उन्हें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान व अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करना है। इस बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी योजना से जोड़ा गया है ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाएं सामने आ सकें। उन्होंने सभी विद्यालयों से समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण व नवाचार अपलोड सुनिश्चित करने का आह्वान किया।