फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspector General of Police visited Malkhana, checked narcotics

Kurukshetra News: पुलिस महानिरीक्षक ने मालखाने का किया दौरा, जांचे नशीले पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector General of Police visited Malkhana, checked narcotics
कुरुक्षेत्र। एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किये गए नशीले पदार्थों को जांचने के लिए पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल शिवास कविराज पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने मालखाने के रख-रखाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ बरामद किये जाते हैं।
विज्ञापन

नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है। जब्त शुद्ध नशीले पदार्थों को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का दुरुपयोग न हो सके। पुलिस की ओर से जब्त किये गये चूरापोस्त, स्मैक, चरस, गांजा, हेरोइन, सुल्फा व नशीली दवाइयों को महानिरीक्षक द्वारा जांचा गया। इस दौरान 212 लंबित मदों से संबंधित मादक पदार्थ दुरुस्त पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed