फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   INSO raised slogans at the third gate demanding to open the KU campus

केयू कैंपस खोलने की मांग को लेकर इनसो ने थर्ड गेट पर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
INSO raised slogans at the third gate demanding to open the KU campus
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस खोलने की मांग को लेकर इनसो ने बुधवार को थर्ड गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इनसो ने प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द विश्वविद्यालय में ऑफलाइन क्लास शुरू करने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. चांद राम जिलोवा मौके पर पहुंचे। इस दौरान सीएसओ को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इनसो के चेयरमैन विक्रम गुर्जर ने एक अक्तूबर को विश्वविद्यालय की तरफ से अधिसूचना जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

विक्रम गुर्जर ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक ने 15 अक्तूबर के बाद से सभी शिक्षण संस्थान खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को भी विश्वविद्यालय खोलने की अधिसूचना जल्दी ही जारी करनी चाहिए। साथ ही इनसो ने पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने में आ रही परेशानियों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ा व पहला विश्वविद्यालय होने के नाते केयू प्रशासन का यह कर्तव्य बनता है कि कोरोना काल के बाद शिक्षा प्रणाली को पहले की तरह सुचारू रूप से चलने में अग्रिम भूमिका निभाए, क्योंकि प्रदेश भर के ज्यादातर कॉलेज केयू के अधीन हैं।
विज्ञापन

छात्र नेता सावन चौहान और सचिन कांबोज ने बताया कि विश्वविद्यालय को छात्रावास भी एक सप्ताह में खोलने की तैयारी जारी कर देनी चाहिए तथा छात्रावास की निजी मैस को भी जल्दी से अधिसूचित किया जाए। छात्र नेता सचिन राणा ने बताया कि इनसो संगठन हमेशा से ही छात्र हितों के लिया आवाज उठाता आया है। कहा कि कोविड का प्रकोप कम हो चुका है अब विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाई करानी चाहिए। इस मौके पर टोनी, सुनील कसाना, गुरप्रीत गुर्जर, गुरतेज, विनोद, रोहित शर्मा, विजेंद्र, अंकुश, गुरप्रीत कसाना, विवेक, गौरव कुमार, नवजोत, बलविंदर, अंकित, धर्मप्रीत, अंकुश रावल व कपिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed