फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   INLD workers took to the streets in support of their demands and submitted a memorandum to the Chief Minister

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे इनेलो कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
INLD workers took to the streets in support of their demands and submitted a memorandum to the Chief Minister
शाहाबाद। तहसीलदार पूनम सोलंकी  को ज्ञापन सौंपते इनेलो कार्यकर्त्ता। विज्ञप्ति
शाहाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ता शहर की प्रमुख जनसमस्याओं को दूर करने की मांग के चलते सड़ाकें पर उतर आए और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार पूनम सोलंकी को सौंपा। इसमें उन्होंने सरकार को छह माह का समय देते हुए चेताया गया कि यदि इस दौरान समाधान नहीं हुआ तो वे कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने से पूर्व पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हलका प्रधान सूबे सिंह औजला ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव बूटा सिंह लूखी एवं जिला प्रधान जयपाल चढू़नी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की, तत्पश्चात तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में सूरजभान रतनगढ़, जसविंदर ठोल, सचिन राणा टैगोर, जसबीर तयोडी, गुरविंदर बाछल, संदीप अजराना, तून खान, मांगे राम, बलवान खेड़ा, परविंदर ठसकाली, मदन गोपाल, संत संभालकी, गुरपिंदर गिल, मंगल सिंह, हरजीत सम्भालखी, रामचंद्र ढोला माजरा, पारस चढूनी, प्रिंस रायपुर, गुरमीत खरिंडवा, जोरावर सिंह, सुखजीत बसंतपुर, विजय गोलपुरा, गुरजंट खरिंडवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बताईं मुख्य समस्याएं व मांगें
कार्यकर्ताओं ने पहली मांग बस स्टैंड के सामने अंडरपास का निर्माण करवाने की रखी और बताया कि शहर के बस स्टैंड, थाना, तहसील और न्यायालय शहर की पश्चिम दिशा में स्थित हैं, जबकि अधिकांश जनसंख्या पूर्व दिशा में नेशनल हाईवे के दूसरी ओर निवास करती है। बीच में हाईवे होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बस स्टैंड तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसके समाधान हेतु बस स्टैंड के सामने अंडरपास बनाने की मांग की गई। दूसरी मांग शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने की उठाई।

उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है, जिससे बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। तीसरी मांग बैतन ड्रेन का विस्तार की गई है। वर्ष 2003 में बनी बैतन ड्रेन जंदेहड़ी गांव से शुरू होकर मसाना तक जाती है। इसमें शहर, शुगर मिल और बरसात का पानी गिरता है। ड्रेन की संकीर्णता के कारण 2023 में हजारों एकड़ जीरी की फसल बर्बाद हो गई थी। इसलिए इस ड्रेन का विस्तार अत्यंत आवश्यक बताया गया है। वहीं इस दौरान सूबे सिंह औजला ने कहा कि इनेलो हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित में संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed