फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   INLD hold meetings in 90 blocks of haryana , dedicated to Ambedkar, Abhay Chautala Kurukshetra.

इनेलो सभी हल्कों में बाबा साहिब को समर्पित सद्भावना बैठकें करेगी आयोजित: अभय चौटाला

Sun, 17 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 17 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
INLD hold meetings in 90 blocks of haryana , dedicated to Ambedkar,  Abhay Chautala Kurukshetra.
अभय चौटाला - फोटो : amar ujala
इनेलो पहली मई से प्रदेश के सभी 90 हलकों में बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को समर्पित सद्भावना बैठकें आयोजित करेगी। इन बैठकों को नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला नेता संबोधित करेंगे। यह फैसला शनिवार को इनेलो राज्य कार्यकारिणी की कुरुक्षेत्र में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चौ. अभय सिंह चौटाला ने की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर कांग्रेस और भाजपा ‘स्थानीय निकायों’ के चुनाव अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी तो इनेलो भी चुनाव में अपने चिह्न पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। बैठक में तीन अलग-अलग प्रस्ताव पारित करके किसानों को गेहूं पर 500 रुपये क्विंटल बोनस दिए जाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने, बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी वापिस लिए जाने, चुनावी वायदें पूरे करने की मांग की गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश को आग में झोंकने के लिए कांग्रेस व भाजपा की वोट की राजनीति को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस व भाजपा का असली चेहरा लोगों के बीच उजागर हो गया है। स्वर्गीय चौ. देवीलाल का डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति भारी स्नेह था और सही मायने में उन्होंने ही बाबा साहिब को मान व सम्मान दिलाते हुए न सिर्फ संसद में उनकी प्रतिमा लगवाई बल्कि उन्हें भारत रत्न भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब की 125वीं जयंती पूरा वर्ष चलेगी।
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
एक तरफ मुख्यमंत्री ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ का नारा देते हैं और दूसरी तरफ भाजपा सांसद, मंत्री व विधायक प्रदेश के भाईचारे को बिगाड़ने में लगे हुए हैं। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान विरोधी रही हैं और हमेशा से ही भाजपा उद्योगपतियों की संरक्षण देने का काम करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक तरफ फसलों के मुआवजे पर 5 एकड़ की कैप लगाकर, ग्वार, बाजरा की बर्बाद फसलों का मुआवजा देने से इनकार करके जहां अपनी किसान विरोधी सोच का परिचय दिया है, वहीं सरकार की यह घोषणा की आने वाली फसलों के बर्बाद होने पर सरकार कोई मुआवजा नहीं देगी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान भटकाने के लिए बदले शहरों के नाम
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कभी स्वच्छ भारत अभियान तो कभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को प्रचारित करती है तो अब लोगों का ध्यान बांटने के लिए शहरों व जिलों के नाम बदलने शुरू कर दिए हैं इससे लोगों को अपने पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ियों के कागजात से लेकर डोमिसाइल, प्रमाण पत्र और कंपनियों व संस्थानों को अपने सभी दस्तावेज बदलने पड़ेंगे। अगर सरकार नाम बदलना ही चाहती थी तो सिरसा जिले के गांव बकरियां वाली, कुत्तावढ, पानीपत के लौहारी व नायन और भिवानी जिले के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गांव गोलागढ़ का नाम बदलकर कोई अच्छे नाम रखने चाहिए थे, ताकि वहां के बाशिंदों को गांव के नाम बताते समय शर्मिंदा होने की बजाय अच्छे नामों से गौरवान्वित होने का अवसर मिल सके।

संगठन मजबूती पर देंगे जोर
चौटाला ने कहा कि पार्टी का जनाधार गांव के साथ-साथ अब शहरों में भी बढ़ा है और आने वाले समय में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की इकाइयां भी गांव स्तर तक कायम किए जाने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। मंच का संचालन रामपाल माजरा ने किया और जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह मुलतानी ने सभी का आभार जताया। बैठक में विधायक रणबीर गंगुवा द्वारा बिजली दरों में बढोत्तरी वापिस लिए जाने, पूर्व विधायक निशान सिंह द्वारा गेहूं पर बोनस देने और पूर्व डीजीपी एमएस मलिक द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक किए जाने को लेकर रखे गए प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। रामपाल माजरा द्वारा आतंकी हमले में शहीद जवान पवन कुमार व अमित देसवाल, नामधारी सांप्रदाय की प्रमुख माता चंद कौर और हाईकोर्ट के न्यायाधीश एनके सांघी सहित पार्टी पदाधिकारियों के करीबी रिश्तेदारों के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 


ये रहे मौजूद 
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, इनेलो के हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला, सिरसा के सांसद चरण सिंह  रोड़ी, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह  संधू सहित पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, जिला अध्यक्षों, हल्का व शहरी अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न  प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित सभी प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed