{"_id":"68e036db297143d3a1095269","slug":"inflows-are-fast-lifting-has-not-picked-up-pace-weather-is-increasing-concern-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143218-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आवक तेज, रफ्तार नहीं पकड़ पाया उठान, मौसम बढ़ा रहा चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आवक तेज, रफ्तार नहीं पकड़ पाया उठान, मौसम बढ़ा रहा चिंता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में सुखाया गया धान। संवाद
- फोटो : आरपीएफ
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में भले ही धान की आवक तेज हो रही है लेकिन उठान उम्मीद अनुसार नहीं हो रहा। शुक्रवार शाम तक दो लाख 37 हजार 677 एमटी धान की खरीद की गई जिसमें से महज 63 फीसदी एक लाख 49 हजार 20 एमटी का उठान हो पाया। शुक्रवार को ही 32 हजार 413 एमटी धान की खरीद की गई।
धान के इस सीजन के बीच मौसम भी किसानों की चिंता बढ़ा रहा है और उठान में लापरवाही भारी पड़ सकती है। वीरवार को बारिश के चलते थानेसर अनाज मंडी में करीब दो लाख क्विंटल धान भीगा और शुक्रवार को भी खरीद प्रभावित रही। वहीं देर शाम इस्माईलाबाद क्षेत्र में भी हल्की बारिश व तेज हवाएं चलीं जिससे कई जगहों पर फसल गिर गई। वहीं अगले एक से दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। जिले में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई लेकिन वीरवार देर शाम को हल्की बारिश के साथ आई तेज हवाओं से इस्माईलाबाद क्षेत्र में कई जगहों पर धान की फसल गिर गई।
जिले के खरीद केंद्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। इन दोनों एजेंसियों ने वीरवार देर सायं तक 2,05,264 मीट्रिक टन धान की खरीद की थी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 1,68,496 और हैफेड ने खरीदी 36,768 एमटी धान का खरीद कार्य किया है।
विज्ञापन
इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 57 प्रतिशत व हैफेड की ओर से 56 प्रतिशत धान का उठान किया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में खरीद करने के लिए 22 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है।
इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 1047 एमटी, अमीन मंडी से 745 एमटी, बाबैन मंडी से 9865 एमटी, भौर सैयदा से 916 एमटी, चढूनी जाटान मंडी से 1648 एमटी, गुमथला गढू से 2472 एमअी, इस्माईलाबाद मंडी से 10401 एमटी, झांसा मंडी से 6998 एमटी, थानेसर मंडी से 35808 एमटी, लाडवा मंडी से 19497 एमटी, गांव नलवी से 852 एमटी, पिहोवा मंडी से 18927 एमटी, पिपली मंडी से 14293 एमटी, शाहाबाद मंडी से 31723 एमटी, थाना से 400 एमटी, ठोल मंडी से 5581 एमटी धान खरीदा गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा हैफेड की ओर से गांव बाबैन मंडी से 3824 एमटी, बारना मंडी से 180 एमटी, बोधनी से 387 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 8728 एमटी, कराह साहब से 882 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 5069 एमटी, लाडवा मंडी से 5765 एमटी, लुखी में 240 एमटी, मलिकपुर से 594 एमटी, नीमवाला से 182 एमटी, पिहोवा मंडी से 6413 एमटी, पिपली मंडी से 110 एमटी, शाहाबाद मंडी से 3080 एमटी व ठोल मंडी से 570 एमटी धान की खरीद की गई है।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में सुखाया गया धान। संवाद- फोटो : आरपीएफ