फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   India's youngest army will be, Kurukshetra

सबसे युवा आर्मी होगी हिंदुस्तान की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
India's youngest army will be, Kurukshetra
सर्किट हाउस में वार्ता करते सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वर्षों के मंथन, चिंतन, देश हित और युवाओं के करियर को जेहन में रखने के बाद ही सेना में अग्निवीरों की भर्ती करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय से हिंदुस्तान की सेना विश्व की सबसे युवा सेना बन जाएगी। सांसद सैनी मंगलवार को विधायक सुभाष सुधा के साथ सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस योजना पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही कार्य चल रहा था। यह निर्णय कोई एक या दो दिन में लिया गया निर्णय नहीं है। सरकार के इस निर्णय के तहत 24 जून से सेना में अग्निवीरों की भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम वर्ष में 46 हजार और द्वितीय वर्ष में 50 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अग्निवीरों को हरियाणा में सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अग्निवीर को 4 साल की सेवा करने उपरांत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, असम राइफल में 10 फीसदी आरक्षण देने, 4 साल के बाद मिलने वाले पैकेज को आयकर से मुक्त करने, इस सेवा के दौरान शहीद होने पर परिजनों को 44 लाख की एकमुश्त राशि देने, 48 लाख का बीमा, मंत्रालय द्वारा नेवी भर्ती में प्राथमिकता देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं को देश की सेवा करने के साथ चार साल के बाद रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस योजना पर युवाओं को किसी भी विपक्षी दल के बहकावे में नहीं आना चाहिए, सबसे पहले इस योजना को अच्छी तरह समझना चाहिए। जो व्यक्ति इस योजना को समझ लेगा वह निश्चित ही अग्निवीर के रूप में सबसे पहले भर्ती होने के लिए आगे आएगा। इस योजना से युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का मौका मिलेगा और इन सभी वीरों को सरकार की तरफ से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। किसी भी युवा को देश की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, सीएम विंडो के एमिनेंट सदस्य प्रदीप झांब, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed