Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   India Alliance had to pay heavy price for distancing itself from OP Chautala, statement by Abhay Chautala

Haryana: लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को OP चौटाला से दूरी बनाना पड़ा भारी, इनेलो नेता अभय चौटाला का बयान

Fri, 23 Aug 2024 03:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

ओम प्रकाश चौटाला वी नीतीश कुमार की सोच के अनुसार गठबंधन होता तो आज सरकार गठबंधन की ही होती। यह कहना है इनेलो नेता अभय चौटाला का। वे आज पिपली अनाज मंडी में इनेलो व बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
India Alliance had to pay heavy price for distancing itself from OP Chautala, statement by Abhay Chautala
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बर मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला नहीं विभिन्न पार्टियों को मिलाकर महागठबंधन की पहल की थी। नीतीश कुमार के कहने पर ओमप्रकाश चौटाला गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने पर राजी हुए थे लेकिन कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन से नए केवल नीतीश को बाहर कर दिया बल्कि ओम प्रकाश चौटाला को भी दूर किया और इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। 

विज्ञापन


ओम प्रकाश चौटाला वी नीतीश कुमार की सोच के अनुसार गठबंधन होता तो आज सरकार गठबंधन की ही होती। यह कहना है इनेलो नेता अभय चौटाला का। वे आज पिपली अनाज मंडी में इनेलो व बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय चौटाला ने कहा कि झूठे दावों के दम पर सत्ता में आई भाजपा को दूर करने के लिए ओम प्रकाश चौटाला ने सही सोच के साथ फैसला लिया था लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं की सोच का परिणाम रहा की आज हुए ही केंद्र में सत्ता से दूर रहें है।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए इनेलो का बस प्रकार गठबंधन हुआ है और इस गठबंधन की सरकार बनी तो पूरे देश में बड़ा संदेश जाएगा। अगली बार आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेगी लेकिन इसके लिए दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को की जान से कार्य करना होगा और पहले हरियाणा प्रदेश में सत्ता लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed