फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Independence Day Celebration: Students enthralled with cultural presentations, everyone was stunned to see the bike stunt of Police Commando.

स्वतंत्रता दिवस समारोह : विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, पुलिस कमांडो के बाइक स्टंट देख हर कोई रह गया दंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Independence Day Celebration: Students enthralled with cultural presentations, everyone was stunned to see the bike stunt of Police Commando.
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जहां विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया तो वहीं इन प्रस्तुतियों से कईं संदेश भी दिए। इन कार्यक्रमों को देख मुख्यमंत्री भी गदगद हो उठे।
विज्ञापन

समारोह में विज्डम वर्ल्ड स्कूल द्वारा योगा नृत्य, बीआर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा योद्धा बन गई मैं, बोला कब प्रतिकार करोगे, वीर-वीर हर-हर महादेव की प्रस्तुति, सहारा काम्प्रेहेंसिव स्कूल द्वारा देखो देखो देखो, छा गया आकाश में तिरंगा की प्रस्तुति, गीता कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा पंजाबी गिद्दा, सैनी पब्लिक स्कूल द्वारा फ्यूजन कोरियोग्राफी, विज्डम वर्ल्ड स्कूल ओलंपियन विनर अभिनंदन की प्रस्तुति, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय थानेसर द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य शामिल रहा। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय अभिमन्युपुर द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन





पुलिस कमांडो ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे
नेवल कमांडो कॉम्प्लेक्स के पुलिस कमांडो जवानों ने 28 प्रकार के स्टंट दिखाएं, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। इसमें मुख्य तौर पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक-दूसरे को बुलेट बाइक पर क्रॉस की। कमांडो टीम द्वारा बॉर्डर मैन सैल्यूट, श्री मैन स्टंट, शीर्षासन, टू मैन स्टंट, लैग गार्ड, लोटस फ्लावर, फ्लावर, शोल्डर राइडिंग, बैली डांस, स्टैप राइडिंग, मैप इंडिया, योगा सहित अन्य स्टंट बुलेट बाइक पर किए गए, जिनकी सराहना मुख्यमंत्री ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




... जब आतंकवादियों ने बस को कर लिया हाईजेक
समारेाह में आतंकवादियों द्वारा बस को हाईजेक कर लिया जाता है तो वहीं एक नेताजी को भी बंधक बना लिया जाता है। इन्हें छुड़ाने के लिए सीआइडी की स्वैट व बम डिस्पोजल टीमों की त्वरित कार्रवाई की प्रस्तुति दर्शायी गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।





स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को मिला सम्मान

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कृष्णा देवी, सुखविंद्र कौर, दलजीत कौर, दलजीत कौर, ममता शर्मा, पारवती देवी, धन्नी देवी, गुरमीत कौर, संतोष कुमारी, जसबीर कौर, रामदास गोयल, सुखपाल सिंह, ढिल्ला राम शामिल रहे।






सांगी वेदप्रकाश को मिला श्री धनपत सिंह सांगी लाइफ एचीवमेंट अवाॅर्ड



मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से जींद जिले के गांव बिशन निवासी वेद प्रकाश को प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह सांगी लाइफ एचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवाॅर्ड में सांगी वेद प्रकाश को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये की राशि व शाॅल तथा स्मृति चिह्र भेंट कर सम्मानित किया।






पुलिस अधीक्षक सहित 33 अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित



समारोह में परेड में 11 टुकड़ियां शामिल रही, जिन्होंने एएसपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। इन टुकड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, एसएसपी सृष्टि गुप्ता, श्री मेंहदीरत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सरोज बाला, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक, समाजसेवी मामचंद सैनी, जिला परिषद से पवन मित्तल, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से सरताज सिंह, हरियाणा राज्य परिवहन के कार्य प्रबंधक समिंद्र सिंह, डीपीई राधेश्याम, खिलाड़ी अनवी गागट, एमडीडी ऑफ इंडिया की डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर रितू रानी, समाजसेवी सुभाष चंद्र, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसम काम्बोज, उपसिविल सर्जन डाॅ. संदीप अग्रवाल, डाॅ. जगमेंद्र मलिक, आकंशा, सुश्री सृष्टिका, कारगिल योद्धा रामपाल अटवाल, डाॅ. तरसेम कुमार, डाॅ. अशोक कुमार, सत प्रकाश, अतुल कुमार शर्मा, स्वामी बिक्षु, स्वामी बंसीपुरी, सुरेन्द्रपाल सिंह, सुभाष ठकुराल, सुरेंद्र मैहत्ता, डीपीओ नीतू रानी, समाजसेवी गुरनाम सिंह, डीएसडब्लयूओ संतोष शर्मा के अलावा परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टुकड़ियों को सम्मानित किया गया।







समारोह के दौरान ही तैयार करवा दी ध्वजारोहण की तस्वीर

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ध्वजारोहण की तस्वीर भी समारोह संपन्न होने से पहले तैयार करवा दी गई, जो जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से उपायुक्त सुशील सारवान, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, अधीक्षक हाकिम सिंह, लेखाकार संजीव कुमार, विक्रम सैनी ने मुख्यमंत्री को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed