फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Increasing cases of cyber fraud have become a challenge for the police, 1500 people have become victims in just six months

Kurukshetra News: साइबर ठगी के बढ़ते मामले बने पुलिस के लिए चुनौती, छह माह में ही 1500 लोग हो चुके शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Increasing cases of cyber fraud have become a challenge for the police, 1500 people have become victims in just six months
कुरुक्षेत्र। साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं। इस वर्ष अब तक साइबर पुलिस के पास 1500 से ज्यादा शिकायतें पहुंच चुकीं है व पुलिस ने 38 मामले दर्ज किए हैं। इन शिकायतों में साइबर ठगों ने पीडितों से 7.36 करोड़ रुपये की ठगी की है। हालांकि पुलिस ने भी इन मामलों में कुछ सतर्कता दिखाई है और अब तक 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खातों से 1.30 करोड़ रुपये की राशि को ट्रेस कर बैंकों से फ्रीज करवाया है। साइबर थाना पुलिस फिलहाल चार करोड़ रुपये की ठगी से संबंधित मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास व उन खातों को फ्रीज करवाने में जुटी हुई है, जिनमें उन्होंने राशि हड़पी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग फर्जी निवेश योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, और बिजली बिल छूट जैसे बहानों से लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी साइबर सेल राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के सहयोग से ठगों का पता लगा रही है। 57 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, और फर्जी सिम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अब तक एक करोड़ 30 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ितों को राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मुताबिक चार करोड़ रुपये की ठगी के मामले जटिल हैं, क्योंकि अपराधी फर्जी बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी टीम तकनीकी जांच और दबिश में जुटी है। कई ठग विदेशी गिरोहों से जुडे हैं, जिनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अनजान लिंक, कॉल, या मैसेज पर भरोसा न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों की जागरूकता सबसे कारगर उपाय
थाना प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने में लोगों की जागरूकता सबसे कारगर साबित हो सकती है। पुलिस की ओर से भी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर अन्य संसाधनों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में स्लोगन लेखन, क्विज, और सेमीनार के जरिए लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी रोकने के लिए हमारी टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed