फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inaugurated Atal Kisan Shramik Canteen and laid the foundation stone of groundwater recharge pond in the new grain market.

Kurukshetra News: नई अनाज मंडी में अटल किसान श्रमिक कैंटीन का उद्घाटन और भूजल पुनर्भरण तालाब का किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated Atal Kisan Shramik Canteen and laid the foundation stone of groundwater recharge pond in the new grain market.
बाबैन। अटल किसान श्रमिक कैंटीन का रिबन काट कर शुभारंभ करते हुए बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सु
बाबैन। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बुधवार को नई अनाज मंडी पहुंचकर किसानों और श्रमिकों के हित में सौगात दी। उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल किसान श्रमिक कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया। यह कैंटीन मंडी में कार्यरत किसानों, मजदूरों और श्रमिकों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी जिससे उन्हें प्रतिदिन बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही सुमन सैनी ने इसी परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भूजल पुनर्भरण तालाब के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस तालाब के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा और गिरते भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी जिससे क्षेत्र के किसानों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसान और खेतिहर श्रमिक जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। गांव रामशरण माजरा के सुशील कुमार को 37 हजार 500 रुपये, रामगढ़ के तरसेम को 1 लाख 25 हजार रुपये और बीड मथाना के संतराम को 1 लाख 25 हजार रुपये का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन


सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के निरंतर विकास कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर सरकार आगे बढ़ रही है। किसानों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सैनी जस्सी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी, सचिव गुरमीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बाबैन। अटल किसान श्रमिक कैंटीन का रिबन काट कर शुभारंभ करते हुए बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सु

बाबैन। अटल किसान श्रमिक कैंटीन का रिबन काट कर शुभारंभ करते हुए बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed