{"_id":"61102de78ebc3e7b953edcda","slug":"in-two-cases-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-kurukshetra-news-knl793459133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग अलग मामलों युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग अलग मामलों युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयूके आदर्श थाना के अंतर्गत रविवार को अलग-अलग मामलों में युवक-युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों मामले अलग-अलग हैं, लेकिन आत्महत्या करने वालों के गांव आपस में सटे हुए हैं। गांव बारवा के शादीशुदा युवक अशोक कुमार (26) ने भाखड़ा नहर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की। वहीं, मिर्जापुर वासी 20 वर्षीय युवती ने घर पर फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में 174 की कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पहला मामला गांव बारवा का है। गांव के अशोक कुमार(26) ने भाखड़ा नहर पर जाकर पेड़ पर रस्सी से फंदा लेकर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते अशोक ने आत्महत्या की है। वह शादीशुदा था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना पर थाना केयूके आदर्श के थाना प्रभारी और डीएसपी ने मौके पर जाकर आत्महत्या के कारणों की जानकारी ली। शव को एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया गया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रघुबीर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार रविवार को सुबह बिना बताए घर से चला आया और भाखड़ा नहर पर आकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, दूसरा मामला गांव मिर्जापुर का है। यहां पर एक 18 वर्षीय युवती ने चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रघुबीर सिंह ने बताया कि युवती बीमार रहती थी। युवती के परिजनों ने पिछले दिनों युवती का ऑपरेशन भी कराया था, लेकिन आप्रेशन के बाद भी युवती पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी। जिस समय युवती ने घर में चुन्नी से पंखे से लटककर आत्महत्या की, उस समय युवती की मां घर पर नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर 174 की कार्रवाई करते हुए परिजनों को सौंप दिया है।