फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the words of Rohit who returned from Libya: If you worked, you got good food, if you didn't do it you were beaten.

लीबिया से लौटे रोहित की जुबानी : काम किया तो खाने में मिलता था खूबजा, नहीं किया तो मार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
In the words of Rohit who returned from Libya: If you worked, you got good food, if you didn't do it you were beaten.
कुरुक्षेत्र। लीबिया से घर लौटे रोहित ने अपनी आपबीती सुनाई। कहा 17 लाख रुपये देकर भी उसे थोड़े से पैसे के लिए बार-बार बेचा गया। काम किया तो खाने के लिए कई दिनों में एक खूबजा दिया जाता था। काम नहीं करने पर सिर्फ मार मिलती थी। मारपीट, भूख-प्यास और बुरे दौर के बावजूद उसने जिंदगी का दामन थामे रखा। हालांकि उसने अपने परिवार से मिलने की आस छोड़ दी थी, मगर उसकी मां की प्रार्थना और बहन की हिम्मत ने उसे दोबारा अपने परिवार से मिला दिया। इसमें एक बड़ा योगदान यूपी के गोरखपुर की मुस्लिम शिक्षक का भी है।
विज्ञापन

यह बात लीबिया से आठ महीने बाद अपने घर पहुंचे धुराला के रोहित ने बताई। लीबिया जाने से पहले रोहित हेयर-ड्रेसर का काम करता था। उसने इटली जाकर अपने परिवार को खुशियां देने का सोचा था। वहीं रोहित के साथ बातचीत के दौरान उसकी बहन अनीता भावुक हो गई। भावुक होकर उसने सिर्फ एक लाइन में कहा कि मेरे भाई को दूसरी जिंदगी मिली है। इससे पहले रोहित ने अपनी मां सरबती देवी और बहन अनीता के साथ भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और लीबिया में फंसे अन्य लोगों के निकलने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि उसके परिवार ने दो प्लॉट बेचकर और ब्याज पर रुपये लेकर उसे भेजा था, मगर एजेंट ने उसके साथ 10 और लोगों को धोखे से इटली की जगह लीबिया की राजधानी त्रिपोली भेज दिया। यहां उनके ग्रुप में शामिल युवकों को अलग-अलग माफिया अपने साथ ले गया। त्रिपोली में पहले उसे एक ऑयल कंपनी में काम करने के लिए बेचा गया। कुछ दिन के बाद दोबारा उसे माफिया ने बेंगाजी शहर में बेच दिया। कैथल के कांगथली गांव का मनप्रीत सिंह उर्फ मणि भी उसके साथ ही था। उन दोनों से काफी मेहनत का काम कराया जाता था। काम करने पर खाने के लिए खूबजा मिलता था और नहीं करने पर मार मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया के लोग नशा करके उनके साथ मारपीट करते थे। लाठी, डंडा, पाइप, बेल्ट यहां तक जो सामान हाथ में आया उससे पिटाई की जाती थी। मारपीट करते हुए वे लोग उनसे पैसे की मांग करते थे। खरीद के पैसे पूरे होने तक उनसे काम लिया जाता था और मारपीट होती थी। उसके बाद आगे बेचने की धमकी देकर काम करवाया जाता था। माफिया के साथ उनको पुलिस का भी डर लगता था, क्योंकि पुलिस के हाथ पड़ने का मतलब पूरी जिंदगी जेल में सड़ना था।

रिश्तेदार की हुई मौत
रोहित ने बताया कि लीबिया में उसके दूर के रिश्तेदार टोनी निवासी डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब की मौत हो गई। बताया जा रहा कि पुलिस की छापामारी के दौरान माफिया ने सबको डरा भगा दिया। इस दौरान टोनी दीवार कूदकर भागने लगा तो अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद भी उसने वहां कई बुरे मंजर देखे। अमृतसर का एक पूरा परिवार वहां फंसा हुआ है। इसमें व्यक्ति को कहीं आगे भेज दिया, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियां अभी भी फंसी हुई है।


मुस्लिम शिक्षक बनकर आई फरिश्ता
अनीता ने बताया कि मेरे भाई रोहित को लीबिया से निकालने में भारतीय मुस्लिम महिला तबासुम मंसूर फरिश्ता बनकर आईं। उनका बेंगाजी शहर में एक स्कूल है। किसी तरह उसने तबासुम से संपर्क करके रोहित को निकालने के लिए मदद मांगी थी। उन्होंने खुद को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इलाके की बताते हुए काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed