फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the first phase, elections will be held in Pehowa, Shahabad, Ladwa and Ismailabad.

पहले चरण में पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा व इस्माईलाबाद में होगा चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, elections will be held in Pehowa, Shahabad, Ladwa and Ismailabad.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लंबे समय के बाद नगर निकाय चुनावों की घोषणा हो गई है। वहीं वार्डबंदी के चलते नगर परिषद थानेसर का चुनाव अगले चरण में होगा। तारीख तय होते ही पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा व इस्माईलाबाद नगर पालिका में उम्मीदवारों ने कमर कस ली है और
राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ गई है। कुरुक्षेत्र में चार नगर पालिका व एक नगर परिषद है। चारों नगर पालिका में इस बार प्रधान पद के लिए मुकाबला कड़ा होने वाला है। एक ही पार्टी से दो-दो चेहरे प्रधान पद के लिए दावा कर रहे हैं, वहीं कइयों ने तो बगैर किसी दल के मैदान में कूदने के लिए कमर कस ली है। अभी उम्मीदवार पसोपेश में भी हैं कि उनसे संबंधित पार्टियां क्या निर्णय लेंगी।
विज्ञापन

इस्माईलाबाद नपा को भंग करवाने की मांग
इस्माईलाबाद नगरपालिका को भंग कर फिर से ग्राम पंचायत बनाने का मामला दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने नगर निगम के चुनावों की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद भी नगर पालिका को भंग करने के लिए कमेटी कार्यालय के पास लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन पर बैठे पुनीत गर्ग, नरेंद्र कौशल ने बताया कि शहर की अधिकतर जनता ग्राम पंचायत को पुन: बहाल करवाने के पक्ष में है। नगरपालिका के भारी भरकम टैक्स होने से लोगों पर महंगाई के दौर में आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बता दें कि इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद यहां पहली बार चुनाव होगा। चुनाव में चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव में शहर से करीब साढ़े 10 हजार मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी महिला के लिए आरक्षित नहीं हुई शाहाबाद नपा की सीट
शाहाबाद नगर पालिका 1948 में अस्तित्व में आई थी। कभी भी यह सीट महिला के लिए आरक्षित नहीं हुई है। 1940 से 1950 तक बानू राम गुप्ता, 1950-53 मित्रसेन गुप्ता, 1953-54 करतार सिंह, 1954-55 मलिक चंद साहनी, 1959-62 राजा सिंह कोहली, 1962-64 जगजीत सिंह मरवाह, 1964-67 रघबीर चंद गुप्ता, 1967-68 जगजीत सिंह मरवाह, 1968-73 खरायती लाल आनंद, 1987-91 सुदर्शन कुमार कालड़ा, 1991-94 डॉ. सुरेंद्र शर्मा, 1995-97 डॉ. सुरेंद्र शर्मा, 1999-99 डॉ. सुधा बंसल, 1999-2000 हरीश कवात्रा, 2000-2000 सतीश भारद्वाज, 2000-2001 अश्वनी कुमार आनंद, 2000-2001 पंकज सिंगला, 2004-2010 हरीश कवात्रा, 2010-2015 सुदर्शन कक्कड़ और 2016 से 2021 तक बलदेव राज चावला नगरपालिका के प्रधान बने।

1962 में अस्तित्व में आई पिहोवा नगर पालिका
नगर पालिका पिहोवा 1962 में अस्तित्व में आई थी। शहर में 30 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। कुल 17 वार्ड हैं। इनमें से नौ वार्डों को एससी, एससी महिला, महिला और ओबीसी उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड दो को महिला एससी और वार्ड आठ एससी के लिए आरक्षित हैं। वहीं पांच वार्डों को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है। महिलाओं के लिए वार्ड नंबर तीन, चार, पांच, वार्ड 12 और वार्ड 14 आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा वार्ड 13 और वार्ड 15 को ओबीसी उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया।चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed