फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the city of Saraswati, women will be dominant in Panchayati Raj elections

सरस्वती की नगरी में पंचायती राज चुनाव में होगी महिलाओं की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
In the city of Saraswati, women will be dominant in Panchayati Raj elections
कुरुक्षेत्र।अहोई अष्टमी की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। मां सरस्वती की नगरी पिहोवा में पंचायती राज चुनाव में महिलाओं की धाक होगी। इस उपमंडल को इन चुनावों में सबसे अधिक महिला सदस्यों को निर्वाचित करने का गौरव प्राप्त हो सकता है। इस उपमंडल में पंच, सरपंच और पंचायत समिति के 335 पदों पर महिला शक्ति की चौधर होगी। जिलेभर में यह आंकड़ा सबसे अधिक होने के साथ यहां महिला मतदाता की संख्या भी सबसे अधिक है। यहां एक लाख चार हजार 489 सबसे अधिक ग्रामीण मतदाता है। इसमें एक ट्रांसजेंडर समेत 49 हजार 905 महिलाएं है। इन महिला मतदाता की संख्या भी जिले के अन्य उपमंडलों से ज्यादा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल पिहोवा में पहले 66 ग्राम पंचायत थीं। इसमें से ग्राम पंचायत जखवाला से ट्यूकर, भौर सैयदां से मुकीमपुरा और सरस्वती खेड़ा से सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के साथ तीन नई पंचायतें अस्तित्व में आ गई। इन तीन नई पंचायत से पिहोवा में कुल 69 ग्राम पंचायत बन गई, जिनके मुखिया के लिए 12 नवंबर को चुनाव होगा। इस उपमंडल की 34 ग्राम पंचायतों पर महिलाओं का राज होगा। इसमें एससी वर्ग की महिला के लिए आठ गांवों को आरक्षित किया गया है। वहीं बीसी (ए) वर्ग की महिलाओं के लिए तीन और सामान्य वर्ग के लिए 23 ग्राम पंचायत आरक्षित हैं।
विज्ञापन

महिला पंच की संख्या भी अधिक
पिहोवा उपमंडल की कुल 69 ग्राम पंचायतों के 610 वार्डों के लिए पंच का चुनाव भी होगा। जिलेभर में इस उपमंडल पर महिला पंच भी सबसे ज्यादा होंगी। इसके मुकाबले में केवल उपमंडल शाहाबाद में 287 महिलाएं पंच बनेंगी। इन 288 महिला पंचों में एससी वर्ग की 76, बीसी (ए) वर्ग की 45 और सामान्य वर्ग की 167 महिलाएं निर्वाचित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति की सदस्य भी अधिक
जिले में पिहोवा उपमंडल में पंचायत समिति के सबसे ज्यादा 27 वार्ड है। इसके साथ ही यह उपमंडल जिले को सबसे अधिक महिला पंचायत समिति की सदस्य भी चुनकर देगा। इस उपमंडल में पंचायत समिति के आधी यानी 13 सदस्य महिलाएं होंगी। इसमें एससी वर्ग की तीन, बीसी (ए) वर्ग की एक और सामान्य वर्ग की नौ महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed