{"_id":"6ae267890207d2c1350a2565","slug":"in-palwal-female-students-showcased-their-creativity-at-a-mehendi-festival-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163382-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पलवल में छात्राओं ने मेहंदी उत्सव में दिखाई अपनी रचनात्मकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पलवल में छात्राओं ने मेहंदी उत्सव में दिखाई अपनी रचनात्मकता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेहंदी दिखाती हुई शिक्षिकाएं। संस्थान
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ ने मेहंदी उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रूपा गुप्ता के दिशा-निर्देशन में हुआ। इसमें महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिकाओं और छात्राओं सहित 33 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों ने हाथों पर मेहंदी लगाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों और कलात्मक आकृतियों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। पारंपरिक कला का भी सुंदर प्रदर्शन हुआ। महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी अमिता रानी के नेतृत्व में उत्सव आयोजित हुआ। महिला प्राध्यापिकाओं ने भी छात्राओं के साथ मेहंदी लगाने की कला का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रचनात्मकता और सांस्कृतिक जुड़ाव
कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रूपा गुप्ता ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। इनसे छात्राओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलता है, साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनका जुड़ाव मजबूत होता है। यह उत्सव इसी उद्देश्य को पूरा करता है।