फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In Kaliyuga, only saints can remove the sorrows of the world: Saint Prakash Puri

कलियुग में केवल संत ही है जो संसार के दुःखों को हरण कर सकते हैं : संत प्रकाश पुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
In Kaliyuga, only saints can remove the sorrows of the world: Saint Prakash Puri
कुरुक्षेत्र। राजेंद्र नगर स्थित श्रीअद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम नंंगली वाली कुटिया में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा से मनाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आश्रम के संचालक संत प्रकाश पुरी एवं संत अगम पुरी ने ज्योति प्रचंड के साथ किया। संत प्रकाश पुरी ने कहा कि इस कलियुग में केवल संत ही हैं जो संसार के दुःखों को हरण कर सकते हैं। महापुरुष ये भंडारे सत्संग इत्यादि करके हम सब जीवों का कल्याण करते हैं।
विज्ञापन

आश्रम के प्रवक्ता महात्मा दिव्यानंद ने बताया कि आठ मार्च दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि को सत्संग, बहार से आए संत महापुरुषों के प्रवचन होंगे तथा रुहानी कव्वालियों का आयोजन किया जाएगा। नौ मार्च दिन शनिवार को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आश्रम के संत निर्विकार पुरी, संत संतोष पुरी, संत यथार्थ पुरी, संत त्याग पुरी, संत सहज पुरी, संत वीणा पुरी, संत विनायक पुरी, संत आत्म विभोर पुरी पिहोवा, संत त्रिलोक पुरी झांसा, संत सनातन पुरी, संत आनंद पुरी, महात्मा गोपालनंद, महात्मा रामानंद, महात्मा सुखधर्मानंद, महात्मा अवेधाषानंद, महात्मा हरदेवानंद आदि संतों ने संगत का मार्ग दर्शन किया। इस अवसर पर पंडित अंकित शर्मा, गुलशन बजाज, गुलशन गाबा, पार्षद दीपक सिडाना, विक्की सिडाना, कृष्ण लाल जुनेजा, प्रभुदयाल पोपली व राजकुमार शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे। मंच का संचालन चंद्र प्रकाश धमीजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed