फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In case of heat stroke, you will get health facility by calling helpline number 108 and 102

Kurukshetra News: लू लगने पर हेल्पलाइन नंबर 108 व 102 पर कॉल करते ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
In case of heat stroke, you will get health facility by calling helpline number 108 and 102
कुरुक्षेत्र। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आमजन को लू से बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 108 व 102 जारी किया है, जिस पर कॉल करते ही स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थाओं में पीने के पानी से लेकर लू से बचने के लिए विशेष प्रबंध करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रबंध पर बुधवार को जिला उपायुक्त ने जिला सचिवालय में बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अप्रैल से जुलाई महीने तक गर्म हवा चलती है। इस समय हर व्यक्ति को लू से बचाव करना चाहिए। सभी विभागों को भी अपने-अपने विभाग की जिम्मेदारी को पूरा करते हो उसे बखूबी निभाना चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि वह पशुओं के लिए जरूरी दवाइयां अन्य सुविधाओं को पूरा करें। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए भी जरूरी प्रबंध किए जाए साथ ही जिले में मौजूद सभी गोशालाओं में जाकर पीने के पानी व अन्य प्रबंध का जायजा लिया जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा भीषण गर्मी के दौरान बिजली विभाग बिजली सप्लाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर ध्यान दे। जरूरत पड़ने पर ही बिजली के कट लगाए जाएं। सिंचाई विभाग और पब्लिक हेल्थ विभाग शहर में पीने के पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, डीएमसी सतेंद्र सिवाच, सिविल सर्जन डाॅ.सुखबीर सिंह, डाॅ. कृष्ण दत्त, हरियाणा रोडवेज जीएम शेर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





खेतों में लगाने के लिए 50 हजार पौधे किसानों में बांटे

उपायुक्त ने कहा कि इस महीने में किसानों को खेतों में लगाने के लिए 50 हजार पौधे वितरित किए गए हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार बारिश के मौसम में स्कूलों में फलदार व छायादार पौधे वितरित किया जाएं ताकि उनसे छाया और फल प्राप्त हो सकें और स्कूलों का तापमान सामान्य रह सके। वन विभाग द्वारा जिले में तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे। एक लाख पौधे वितरित किए जाएंगे, 10-10 हजार पौधे विभिन्न विभागों को और पंचायतों को 2.5 लाख से पौधे दिए जाएंगे।





आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पिलाएं ओआरएस का गोल

उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों व आंगनबाड़ी में बच्चों को पीने के पानी के साथ ओआरएस का घोल पिलाया जाए ताकि स्कूली बच्चे लू से बचे रहें। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व कर्मियों को ओआरएस बनाने की ट्रेनिंग दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र पर ही ओआरएस तैयार करके बच्चों को दिया जा रहा है, साथ ही कैंपर से पीने के पानी की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed