फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Imposed on the director of the Arts Council of Haryana state government accused of lying

हरियाणा कला परिषद के निदेशक पर लगाया सरकार से झूठ बोलने का आरोप

Sun, 06 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 06 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा कला परिषद के निदेशक पर बिहार सरकार को झूठ बोलकर अंधेरे में रखने का आरोप लगाया गया है। आरोपों के संबंध में रोहतक के चिन्योट कॉलोनी निवासी विश्वदीपक त्रिखा ने सीएम को पत्र लिखा है। इसके साथ ही इसकी प्रतिलिपि हरियाणा के राज्यपाल, संस्कृति मंत्री हरियाणा, सीएम के प्रधान सचिव, संस्कृति विभाग के   सहायक मुख्य सचिव, संस्कृति विभाग हरियाणा के महानिदेशक, हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष, कला परिषद के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार पुलिस महानिदेशक हरियाणा, सतर्कता विभाग, हरियाणा के महानिदेशक सहित बिहार सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक सहित कई अन्य अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन


त्रिखा ने सीएम को लिखी चिट्टी में कलापरिषद के निदेशक पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार सरकार को पत्र लिखा है कि वे कला परिषद हरियाणा के निदेशक है और उन्हें हरियाणा सरकार ने राज्यमंत्री की सभी सुविधाएं प्रदान की हुई हैं। त्रिखा ने आगे लिखा है कि बिहार सरकार से निदेशक ने प्रार्थना की है कि बिहार प्रवास के दौरान उन्हें राज्य मंत्री की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। त्रिखा ने दावा किया है कि बिहार सरकार ने उनके कथन को सच मानते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि उनके पद की गरिमा के अनुसार सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि निदेशक नियुक्ति के साथ ही मीडिया में भी खुद को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने की बात कही थी। जिस पर सीएम ने नाराजगी भी जताई थी। त्रिखा ने मांग की है कि निदेशक ने बिहार सरकार को झूठ बोला है। ऐसे में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed