फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Immense career opportunities in AYUSH sector: Punita

आयुष क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं : पुनीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Immense career opportunities in AYUSH sector: Punita
कुरुक्षेत्र। आयुष वि​वि में विद्या​र्थियों को संबो​धित करती आयुष पॉलिसी एवं कंप्लायंस विशेषज्ञ - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयुष क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। उक्त बातें मुख्य वक्ता पुनीता शर्मा ने आयुष िववि में कॅरिअर के अवसर विषय पर कार्यक्रम में कही। उन्होंने विद्यार्थियों को आयुष क्षेत्र में बदलते परिदृश्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने स्टार्टअप, उद्यमिता, अनुसंधान और नियामकीय अनुपालन के बारे में बताया। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कॅरिअर अवसरों पर भी चर्चा हुई। पुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों से नवाचार की सोच विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान के साथ अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाना चाहिए। उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनानी चाहिए। यह बात उन्होंने आयुष में कॅरिअर के अवसर विषय पर कार्यक्रम में कही। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed