फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Illegal wepon case two man arrest

चार देशी कट्टे व नौ जिंदा रौंद के साथ तीन लोग काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal wepon case two man arrest
अलग-अलग मामलें में पुलिस ने तीन लोगों को चार अवैध देशी कट्टे और नौ जिंदा रौंद के साथ काबू किया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए वन की टीम इस्माईलाबाद एरिया में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति गांव चम्मूकलां की तरफ से आते हुए दिखा, जो पुलिस को देखकर वापस जाने लगा।
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू करके तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, दो मैगजीन, सात जिंदा रौंद समेत दो कारतूस के खाली खोल बरामद हुए। आरोपी की पहचान प्रिंस सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह वासी गांव चम्मुकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेज दिया है। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम थानेसर में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रेलवे ओवर ब्रिज 100 फुटा रोड के नजदीक से आते हुए देखा, जो सामने पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे काबू करके उसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर 30 बोर और एक जिंदा रौंद बरामद किया। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ ननवा उर्फ शूटर पुत्र अनिल कुमार वासी कंग कॉलोनी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई। अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर-2 एक देशी कटटा 315 बोर व एक जिंदा रौंद के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ मीता पुत्र हुसन पाल वासी पटियाला बैंक कालोनी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed