फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Illegal cuts should be stopped with immediate effect, instructions given in the meeting

Kurukshetra News: अवैध कटों को तुरंत प्रभाव से किया जाए बंद, बैठक में दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts should be stopped with immediate effect, instructions given in the meeting
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत वीरवार को लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए एजेंडे में रखे तमाम बिंदुओं बारे जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीसी सोनू भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जीटी रोड पर जहां-जहां पर अवैध कट है, उन कटों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। एडीसी ने नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि सेक्टर 30 की दोनों साईड की सडक़ को आगामी 15 दिनों में पूरा करे। उन्होंने थर्ड गेट से ज्योतिसर रोड तक की रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों से पूछा तो पीडब्लयूडी के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य आगामी दो माह में पूरा हो जाएगा। बैठक में एचएसवीपी और यूबीएचवीएन के अधिकारियों ने एडीसी को बताया कि स्काईट से पिपली तक की सर्विस लेन का एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारी ने बैठक में एडीसी को बताया कि एनआईडी से उमरी तक फुट ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है और आगामी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed