फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If you have to be given the corona virus, then start eating a good vegetarian diet

कोरोना वायरस को अगर देनी है मात तो अच्छे से शाकाहारी आहार खाना करें शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
If you have to be given the corona virus, then start eating a good vegetarian diet
If you have to be given the corona virus, then start eating a good vegetarian diet
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ छिड़ी जंग फिलहाल जारी है। दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बच्चों और बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं वर्ग भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहा है। दुनिया में कोरोना वैक्सीन अभी बनकर तैयार नहीं हुई तो ऐसी स्थिति में कोरोना को मात देने का मात्र एक ही विकल्प है, वो है शारीरिक क्षमता। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए क्या करें या न करें ऐसे कई प्रकार के सवाल हर किसी के जहन में हैं, लेकिन घबराने की जरूर नहीं है, क्योंकि चिकित्सकों ने विश्व शाकाहारी दिवस पर अपने कुछ सुझाव अमर उजाला के साथ साझा किये हैं, जो आवश्यक ही आपके लिए फायदेमंद होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोरोना को हराना है तो वेजिटेरियन डाइट ही सेफ है, क्योंकि शाकाहारी आहार में हर प्रकार के तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण आदि होते हैं।
विज्ञापन

अगर दिल स्वस्थ रखना चाहते हो तो शाकाहारी आहार को दे प्राथमिकता : डॉ. शैली
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली का कहना है कि शाकाहारी होन से आपका दिल स्वस्थ रहता है, अगर आपको दिल की बीमारी है तो शाकाहारी भोजन आपके लिए कारगर हो सकता है। नियमित फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। यही नहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों को अच्छी शाकाहारी आहार लेना चाहिए, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता भी बढ़ेगी। बताया कि शाकाहारी होने का अर्थ पर्यावरण को बचाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने से लिया जाता। शाकाहारी जीवन की खासियत, बीमारियों से बचाव और पर्यावरण की सुरक्षा की और ध्यान खींचती है। मांसाहारी होने से कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद तो डायबिटीज के लिए भी कारकर : डॉ. आशीष अनेजा
केयू के हेल्थ सेंटर के मेडिकल ऑफिसर एवं फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा का कहना है कि शाकाहारी खाना खाने से टाइप-2 डायबिटीज में मदद मिलती है। शाकाहारी खाने में सब्जियां, फल और अनाज का सेवन किया जाता है, इससे शरीर में बनने वाले इंसुलीन को कम करने में मदद मिलती है। यही नहीं, शाकाहारी भोजन उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। आज के दौर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना बेहद कॉमन है, ऐसे में अगर प्याज, लहसुन और अन्य शाकाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो कई बीमारियों से निजात मिलती है। कहा कि पेट के रोगों के साथ-साथ शाकाहारी भोजन पाचन में लाभदायक हो सकता है। मांसाहारी खाने की तुलना में वैजेटेरियन खाना पचाने में काफी आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed