{"_id":"636031cb5961e464e83f2ee4","slug":"if-there-is-passion-and-passion-then-no-one-can-stop-the-success-kurukshetra-news-knl1260480182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश व जुनून है तो सफलता को कोई रोक नहीं सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश व जुनून है तो सफलता को कोई रोक नहीं सकता
विज्ञापन
रत्नावली महोत्सव थिरकते अभिनेता यशपाल शर्मा। भारत भूषण शर्मा।
- फोटो : Kurukshetra
गंगाजल, लगान व अपहरण जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा सोमवार को आस्ट्रेलिया से सीधे केयू में चल रहे रत्नावली महोत्सव में पहुंचे। इस दौरान आडिटोरियम के मंच पर पहुंचने पर युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यशपाल शर्मा ने कहा कि किसी की नकल नहीं करनी चाहिए आप अपनी पहचान बनाओ। फेल पास मायने नहीं रखता, 98 प्रतिशत वाला ही बेस्ट विद्यार्थी है यह दिमाग से निकाल दो ऐसा नहीं है असली पढ़ाई कुछ और है। उन्होंने मंच पर लख्मी फिल्म टीम के कलाकार इशू गौड़, गिरजा शंकर, पवन जुलाना को बुलाया तो दर्शकों ने पूरी टीम के लिए तालियां बजाई।
उन्होंने कहा कि बहुत समय से हरियाणवी सिनेमा अच्छी हालत में नहीं था, क्योंकि दर्शक नहीं थे लेकिन अब धीरे-धीरे पगड़ी, सतरंगी, छोरियां छोरों से कम नहीं होती, हरियाणा, डीजे वाले बाबू, स्टेज एप जिसमें कई कलाकार काम कर रहे हैं। अब नहीं तो कभी नहीं। आप छाती ठोक के सभी को कह सकते हैं कि हमने दादा लख्मी फिल्म देखी है। यह बहुत बड़ी ताकत है इस फिल्म की। दुनिया ने तो जर्मनी, फ्रांस आदि विदेशों में लोगों ने इस फिल्म को समझ लिया है हरियाणा के लोग भी समझ जाओ कि हरियाणा सिनेमा में क्या बात है। हमने ठान लिया तो दुनिया में हरियाणवी सिनेमा का डंका बजेगा। उन्होंने जय हरियाणवी सिनेमा का नारा लगवाया, युवाओं ने हाथ खड़े करके हामी भरी की वो यह फिल्म देखेंगे।
बॉक्स
सपना था जो अब पूरा हुआ
अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि दादा लख्मी में मैने तो अपना काम कर दिया है अब आपको फिल्म देखकर अपना काम करना है। यह मेरा वर्ष 2016 का एक सपना था जो अब पूरा हुआ है। लेखक राजू मान, प्रोड्यूसर रवींद्र राजावत, रामपाल बल्हारा, जनार्दन शर्मा का भी इस फिल्म में बहुत योगदान है। इस फिल्म में डॉ. महासिंह पूनिया का भी रोल है। बाहर इनका पोस्टर भी लगा है। उन्होंने कहा कि अगर आप कोई चीज ठान लो यदि आपके अंदर जोश जुनून है तो दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। चाहे लोग जितना भी मजाक उड़ाएं भला बुरा कहें कितना ही गिराने की कोशिश करें इससे आपकी ताकत दुगनी हो जाएगी और ताकत बढ़ती है आप सफलता प्राप्त करेंगे।