{"_id":"62588016359d5a15f55832be","slug":"if-there-is-a-power-crisis-we-will-also-buy-expensive-electricity-for-the-public-deputy-chief-minister-kurukshetra-news-knl1049670104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट आया तो जनता के लिए महंगी बिजली भी खरीदेंगे : उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट आया तो जनता के लिए महंगी बिजली भी खरीदेंगे : उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
If there is a power crisis, we will also buy expensive electricity for the public: Deputy Chief Minister
- फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद। प्रदेश में अभी किसी तरह का बिजली संकट नहीं है और अगर ऐसी कोई समस्या आती भी है तो प्रदेश की जनता को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश सरकार के पास बिजली की पूरी व्यवस्था है लेकिन जनता की खातिर अगर महंगी बिजली खरीदनी भी पड़े तो खरीदेंगे। यह बात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे वीरवार को शाहाबाद के गांव त्यौड़ी में पूर्व जजपा हलका अध्यक्ष सूबे सिंह के निवास स्थान पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनावों की घोषणा होते ही पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर जहां-जहां ब्लैक स्पॉट हैं उन्हें दुरुस्त किया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाएं कम हो सकें। शाहाबाद को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि स्थानीय विधायक रामकरण काला द्वारा रखी जा रही विकास की हर मांग को पूरा किया जा रहा है। बस स्टैंड के सामने अंडरपास बनाने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस समस्या को ब्लैक स्पॉट में लिया जाएगा और प्रयास रहेगा कि जनता को जल्द अंडरपास की सौगात दी जाए।
शाहाबाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर पूछे गए प्रश्न पर दुष्यंत चौटाला बोले कि प्रदेश में डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है और जैसे-जैसे नए डॉक्टर आते रहेंगे वैसे-वैसे यह कमी पूरी होती रहेगी। पंजाब के सीएम द्वारा वन पेंशन घोषणा पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार का अभी पहला बजट भी नहीं आ पाया है। पहला बजट आते ही आम आदमी पार्टी की सरकार के दावे हवा-हवाई हो जाएंगे। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, हलका अध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंद्र खैरा, नरेंद्र राणा, गुलाब, राजेश, कुलदीप सैनी, रामचंद्र, मदन गोपाल, प्रभजीत सिंह, अमित शर्मा, नीरज मट्टू व रूबल शर्मा मौजूद रहे।