फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If the land is not returned, the society will not shy away from agitation: Dr. Shyokand

जमीन वापस नहीं मिली तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा समाज : डॉ. श्योकंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
If the land is not returned, the society will not shy away from agitation: Dr. Shyokand
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में समाज की मासिक बैठक में हिस्सा लेते प्रधान डॉ. कृष्ण कृष्ण श्योकंद
कुरुक्षेत्र। धन्ना भगत सिंह स्कूल के साथ लगती जमीन जाट धर्मशाला व सभा को वापस नहीं मिली तो समाज आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस जमीन के लिए सभा पूरी सक्रियता से कार्रवाई में लगी है। यहां तक कि जिला उपायुक्त को भी पत्र सौंपा है। यह जानकारी प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने दी। वे रविवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की स्थानीय जाट धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मासिक बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के द्वारा किए गए खर्चों का लेखा जोखा सभा के सचिव हरिकेश सहारण द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई जिसमें अस्पताल में मरीजों और उनके सहायकों को भोजन देना, रक्तदान शिविर लगाना आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

कृष्ण श्योकंद ने बताया कि इस मासिक बैठक के दौरान कई सदस्यों द्वारा सुझाव भी दिए गए जिनमें सफ़ाई और शिक्षा से जुड़े सुझावों पर शीघ्र कार्य करने की समाज की योजना है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समाज के मेधावी छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु फ्री कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि समाज के होनहार बच्चे संसाधन के अभाव में अपने सपनों को पूरा करने से वंचित न रह जाएं। जाट धर्मशाला में जन सहयोग संस्था द्वारा पौधों सहित 11 गमले भी भेंट किए गए, जिस पर आभार जताया गया। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के स्टाफ और वालंटियर के लिए आर आर आर इमिग्रेशन सेंटर के निदेशक राकेश अलेवा द्वारा 100 टीशर्ट भी भेंट की गई। इस मासिक बैठक में उप प्रधान बनी सिंह ढुल,गुरदीप तंवर,होशियार सिंह बारवा,दरिया सिंह घराड़सी,नरेंद्र नैन,कर्मवीर सरपंच,सुनील सिंधु ,टेक चंद बारना,राजपाल किरमच,सुरेंद्र,सुभाष अंटेहड़ी ,बलकार सारसा,सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed