फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If garbage is thrown here and there, the private drivers will be fined 50 thousand

कूड़ा यहां-वहां फेंका तो निजी वाहन चालकों पर होगा 50 हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
If garbage is thrown here and there, the private drivers will be fined 50 thousand
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में लगा गंदगी का ढेर। - फोटो : Kurukshetra
नगर परिषद के सफाई अभियान को पलीता लगा रहे निजी कूड़ा उठाने वाले वाहन चालकों पर अब नप अधिकारियों ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब नप अधिकारी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के अधिकारियों से तालमेल कर इन वाहन चालकों पर 50 हजार तक का जुर्माना करेंगे। अधिकारी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ जब्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने साफ-सफाई को लेकर बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। डीएमसी गोगिया ने कहा कि घरों से कूड़ा उठाने के बाद ये निजी वाहन चालक कूड़े को कहीं भी गिराकर निकल जाते हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैलती है, साथ में उस स्थान के आसपास बीमारियां होने का भी डर बना रहता है। इसके बाद नप द्वारा वही कूड़ा फिर से उठाकर डंपिंग साइट पर डाला जाता है। अब ऐसे ही निजी कूड़ा उठाने वाले वाहन चालकों पर अब नप नकेल कसेगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों का कूड़ा नप द्वारा चलाए जा रहे टिप्परों में ही डालें और चालकों से पक्की रसीद लें। उन्होंने कहा कि नप से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क के नंबर 74199-30100 पर घर बैठे ही कॉल कर अपनी समस्या दर्ज कराएं। इससे आपकी शिकायत का ऑनलाइन रिकॉर्ड रहेगा, साथ ही संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय हो सकेगी। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता एप के माध्यम से भी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।

कुरुक्षेत्र। डीएमसी भारत भूषण गोगिया।

कुरुक्षेत्र। डीएमसी भारत भूषण गोगिया।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed