फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If Baba Saheb had not given equal status in the Constitution, Congress would have continued discriminating against Dalits: Manohar.

बाबा साहेब संविधान में बराबरी का दर्जा नहीं देते तो कांग्रेस जारी रखती दलितों से भेदभाव : मनोहर

Tue, 27 Aug 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 27 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
If Baba Saheb had not given equal status in the Constitution, Congress would have continued discriminating against Dalits: Manohar.
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय उर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज दलित व वंचित समाज को जो सम्मान मिल रहा है, वह बाबा साहेब डॉ. भीम राव आम्बेडकर की ही देन है। उन्होंने संविधान में सभी को बराबरी का दर्जा न दिया होता तो कांग्रेस आज तक दलितों के साथ भेदभाव जारी रखती। कांग्रेस ने तो बाबा साहेब को संविधान ड्राफ्ट समिति में भी शामिल नहीं होने दिया था। संविधान सभा के लिए भी उनके नाम की सिफारिश नहीं की थी। बाद में पश्चिमी बंगाल की ओर से उन्हें नामित किया गया था। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सोमवार को संत गुरु रविदास धाम स्थल पर आयोजित दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. आम्बेडकर महान समाज सुधारक, चिंतक और राष्ट्र निर्माता थे। समाज में सभी को बराबरी का हक दिलाने के लिए ही उन्होंने आरक्षण का प्रावधान किया था। आरक्षण में क्रीमी लेयर नहीं चलेगा, लेकिन कांग्रेस इस बात को लेकर झूठ फैला रही है। कांग्रेस ने संविधान में बहुत सारे बदलाव किये लेकिन आज कांग्रेस के ही लोग झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। कांग्रेस नेताओं के ऐसे झूठ से बचकर रहें। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले चुनाव होते थे तो कांग्रेस नेता बूथ कैप्चरिंग कर लेते थे। अनुसूचित जाति के लोग वोट डालने आते थे तो उन्हें भगा दिया जाता था। उनके नाम के वोट भी खुद ही डाल देते थे, लेकिन भाजपा ने इस व्यवस्था को खत्म किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए भाजपा सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की और हर जरूरतमंद तक उनका लाभ भी पहुंचा। कांग्रेस के समय तक महज 27 लाख जरूरतमंद लोग सरकार की योजनाओं का फायदा उठाते थे जबकि आज यह संख्या 51 लाख है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल को याद करते हुए कहा कि हमने हरियाणा में परिवार पहचान पत्र लागू किया, जिसके जरिए अनेक योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया और उनमें अधिकतर दलित समाज के लोगों ने ही लाभ उठाया है। इस दौरान सांसद दुष्यंत गौतम, नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, अशोक तंवर व समारोह के संयोजक सुदेश कटारिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


बॉक्स
संविधान की प्रति लहराने वाले राहुल गांधी इसमें चैप्टर व आर्टिकल तक नहीं बता पाए : मेघवाल
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी गांधी परिवार तथा कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा द्वारा संविधान खत्म करने का भ्रम फैलाने के लिए संसद में संविधान की प्रति लेकर आए और लहराने लगे, जबकि उन्होंने इसे पढ़ना तो दूर खोलकर तक नहीं देखा। यह भी नहीं बता पाए कि इसमें कितने चैप्टर व आर्टिकल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघवाल ने कहा कि 2024 की तरह ही ऐसा ही नैरेटिव कांग्रेस वर्ष 1952 के चुनाव में भी लेकर आई थी। उस समय बाबा साहेब चुनाव में रिजर्व प्रत्याशी के तौर पर खड़े थे जबकि उनके साथ नारायण दास भी खड़े थे। उस समय जवाहर लाल नेहरू ने साजिश रचते हुए यह भ्रम फैला दिया था कि एक मत पत्र पर दो-दो वोट करनी होगी तभी दोनों जीत पाएंगे। ऐसा करवा 74 हजार 333 मत खारिज करवा दिए और बाबा साहेब 14 हजार 314 मतों से हार गए। वे नहीं चाहते थे कि बाबा साहेब चुनाव जीतें। कानून मंत्री ने यह भी कहा कि अब राहुल गांधी अनुसूचित जाति में क्रीमीलेयर किए जाने का भ्रम फैला रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि न सविधान से छेड़छाड़ होगी न अनुसूचित जाति-जन जाति मामले में क्रीमीलेयर होगा।


आचार संहिता खत्म होने पर प्रदेश में लागू होगी यूनाइटेड पेंशन स्कीम : मनोहर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूनाइटेड पेंशन स्कीम बनाई है, इसमें सरकार का हिस्सा साढ़े अठारह प्रतिशत होगा, यह स्कीम ओल्ड पेंशन स्कीम से अलग नहीं है। कुछ राज्यों ने इसे लागू कर दिया है और आचार संहिता खत्म होने के बाद इसे हरियाणा में भी लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed