फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   I lost my legs, but not my courage... even today my chest is proud for my country

Kurukshetra News: मैंने पैर खोए, पर हौसला नहीं... आज भी देश के लिए है सीना चौड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
I lost my legs, but not my courage... even today my chest is proud for my country
कुरुक्षेत्र। तन जाता है तो जाने दो, लेकिन झुकना नहीं चाहिए। यह शब्द हैं उस वीर योद्धा के, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने दोनों पैर गंवाकर भी ड्यूटी निभाई और 2010 तक सेना में सेवा करते रहे।
विज्ञापन

यह कहानी जिले के पिहोवा क्षेत्र के दिवाना गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार स्वर्ण सिंह की, जिनका जीवन देशभक्ति, त्याग और हौसले की मिसाल है। सूबेदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि कारगिल युद्ध की शुरुआत हो चुकी थी और उनकी तैनाती रोड ओपनिंग ड्यूटी पर थी। यह एक बेहद संवेदनशील जिम्मेदारी थी, जिसमें जवानों को अग्रिम क्षेत्रों में सड़कों को जांचकर सुरक्षित करना था ताकि टुकड़ियों की आवाजाही निर्बाध रूप से हो सके। उसी दौरान 19 मई 1999 की सुबह 11 बजे एक अफसर 14 जवान गश्त कर रहे थे कि जम्मू-कश्मीर में एक रूट पर तैनाती के दौरान रिमोट कंट्रोल से एक आईईडी ब्लास्ट किया गया। इस हमले में उनके कई साथी शहीद हो गए और स्वर्ण सिंह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। एक टांग मौके पर ही कट गई और दूसरी मांस के सहारे लटक गई।
विज्ञापन

उन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी दोनों टांगे काटनी पड़ीं। कारगिल युद्ध के 25 साल बाद भी वह उस मंजर को भूल नहीं पाते हैं।
नौ महीने बेड पर, फिर भी देश के लिए ड्यूटी निभाई : जहां कोई और इस गहरी त्रासदी के बाद टूट जाता, वहीं योद्धा स्वर्ण सिंह ने अटूट जज्बे से ड्यूटी पर लौटने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने सेवा त्यागने की सलाह दी, लेकिन देश के प्रति उनका प्रेम हर दर्द से बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महीने तक बेड रेस्ट के बाद उन्होंने फिर से ड्यूटी जॉइन की और कैंटीन विभाग में जिम्मेवारी दी गई। उन्होंने वहां अपनी सेवाएं दीं और 2010 में सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed