फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   I bow again and again at your feet, Bihari

Kurukshetra News: मेरा बार बार प्रणाम बिहारी तेरे चरणों में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
I bow again and again at your feet, Bihari
लाडवा। श्री कृष्ण कृपा परिवार कुरुक्षेत्र की ओर से शिव कॉलोनी में राहुल आहुजा के निवास स्थान पर दिव्य गीता सत्संग का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान सुनील वत्स के प्रयास से आयोजित इस सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधा और कृष्ण भाव भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सुनील वत्स, नवीन भारद्वाज, शुभम सिरसला व विजय ठाकुर द्वारा गाए गए भजनों पर ठाकुर की जी युगल जोड़ी के सामने श्रद्धालु जमकर थिरके। मेरा बार बार प्रणाम बिहारी तेरे चरणों में... भजन पर श्रद्धालुओं जमकर झूमे। श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से सत्संग के आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री कृष्ण कृपा एवं समिति के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से गीता और गाय के प्रचार हेतु संकीर्तन आयोजित किए जाते हैं। गीता मनीषी का सपना है कि घर-घर में गीता का पाठ हो और गाय की सेवा हो। सत्संग के आयोजन से जो चढ़ावा आता है वह गो सेवा के लिए प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed