फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband fired revolver at woman, woman's life saved due to misfire

Kurukshetra News: महिला पर रिवाल्वर तान पति ने चलाई गोली, मिस फायर होने से बची महिला की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Husband fired revolver at woman, woman's life saved due to misfire
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर में एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की कोशिश करने, मारपीट व गोली चलाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दो साल बाद अपने घर आया था।
विज्ञापन




थाना केयूके में दर्ज शिकायत में दीदार नगर निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति नरेश पिछले दो साल से देनदारी व लड़ाई-झगड़े की वजह से घर छोड़कर चला गया था। इस देनदारियों की वजह से उसके काफी समन व वारंट भी निकले, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चला। अब पिछले 10-12 दिन से नरेश पाल उसे मोबाइल पर कॉल करके गाली-गलौज व जान से मारने की धमकियां दे रहा था। वह उसकी धमकी काे वह अनदेखा करती रही। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नरेश पाल ने मौका देखकर चुपके से गेट खोला व सीढियां चढ़कर घर आ गया। पहले तो उसने आते ही उसका गला दबाया और उसके साथ हाथापाई की और गले में रस्सी डाल कर खींचने की कोशिश की। उसने अपनी जेब से रिवाल्वर निकाली और उसके सिर पर रख दी। आरोप है कि आरोपी ने उस पर गोली चलाई, मगर फायर मिस हो गया। उसके चिल्लाने पर उसकी हेल्पर लक्ष्मी आ गई, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थर्ड पुलिस चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed