{"_id":"65dfa587309e0fb4130027c9","slug":"hundreds-of-youth-joined-hands-with-congress-former-minister-welcomed-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-114357-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व मंत्री ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व मंत्री ने किया स्वागत
विज्ञापन
- कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ सुशील गुप्ता को विजय बनाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मोटरसाइकिल पर सवार होकर काफिले के रूप में ये युवक पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचे। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से उमरी आईटीआई प्रधान विकास गिल, प्रवेश गुर्जर, विजय, कृष्ण, मांगे राम कश्यप, शिनु, हर्ष, रोहित कश्यप, राधेश्याम, कमल व अन्य युवा शामिल रहे।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि युवा वर्ग ही बदलाव करता है और आज देश की राजनीति में बदलाव की जरूरत है। देश के युवा वर्ग ने ही आजादी की लड़ाई में शामिल होकर शहीद भगत सिंह जैसे नौजवान दिए। उन्होंने कहा आज फिर देश को युवा वर्ग के नेतृत्व की आवश्यकता है। जिस प्रकार की राजनीति आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से खेली जा रही है उसे युवा वर्ग ही बदल सकता है। उन्होंने सभी युवाओं को कांग्रेस में शामिल करके स्वागत करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव आ गए हैं। युवा वर्ग कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के चुनाव प्रचार प्रसार में जुट जाएं और उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाकर लोकसभा में भेजे।
उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है, बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार व खातों में 15 लाख रुपए भेजने का वायदा प्रधानमंत्री का जुमला साबित हुआ। आज देश का युवा रोजी-रोटी की तलाश में देश से पलायन करके विदेश जा रहा है।
विज्ञापन
अशोक अरोड़ा में दावा किया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से डॉ. सुशील गुप्ता भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे और इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता जी जान से कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, पूर्व पार्षद पवन चौधरी, कांग्रेस नेता सौरभ गर्ग, कुलदीप हथिरा, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी, पूर्व पार्षद विवेक मेहता विक्की, ओमप्रकाश पलवल सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने इन युवाओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।