फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hundreds of devotees took a dip of faith in Brahma Sarovar on Mauni Amavasya in Kurukshetra

Kurukshetra: मौनी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जानें विशेष महत्व

Fri, 09 Feb 2024 11:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Feb 2024 11:43 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर ब्रह्मसरोवर तट पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं। शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यहां आस्था की डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है।

विज्ञापन
Hundreds of devotees took a dip of faith in Brahma Sarovar on Mauni Amavasya in Kurukshetra
ब्रह्मसरोवर तट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में मौनी अमावस्या के अवसर पर आज शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर तट पर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु जो सुबह से ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा तो इस दौरान उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। मौनी अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है जिसके चलते ही श्रद्धालु ब्रह्म सरोवर तट पर पहुंचे थे। हालांकि सैकड़ों श्रद्धालु ही पहुंचे लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के  इंतजाम किए हुए थे।

विज्ञापन


पितरों को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या का शुभ संयोग
माना जाता है कि अमावस्या के दिन दान-स्नान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं। घर से पितृदोष हटाने के लिए भी अमावस्या के दिन पूजा की जा सकती है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से और दान-स्नान करने से घर में खुशहाली आती है। माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या भी कहते हैं।
विज्ञापन


इस अमानवस्या पर भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन करना बेहद शुभ होता है। मौनी अमावस्या के दिन मान्यतानुसार ऋषि मनु का जन्म हुआ था।माना जाता है कि इसदिन मौन रहकर ईश्वर की आराधना करना बेहद शुभ होता है। अगर आप अपने पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मौनी अमावस्या का दिन सबसे उत्तम रहेगा। इस दिन दान, पिंडदान, तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम

  • मौनी अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। 
  • इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। 
  • पितृ तर्पण करने के लिए नदी या घर में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण करना चाहिए।
  • इसके बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए।
  • मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। 
  • मौनी अमावस्या के दिन नहीं करें ये काम।
  • मौनी अमावस्या के दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन नकारात्मक विचारों को अपने मन में न लाएं।
  • अमावस्या के दिन घर पर आए किसी भी जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं।
  • मौनी अमावस्या के दिन मौन रहना चाहिए। 
  • इस दिन किसी को भी अपशब्द न कहें और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed