फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hukta delegation met Chief Minister Naib Saini

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला हुकटा प्रतिनिधिमंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hukta delegation met Chief Minister Naib Saini
कुरुक्षेत्र। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) वैधानिक प्राधिकरण के अंतर्गत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में लंबे समय से कार्यरत करीब 1500 अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों की सेवा को नियमित तथा रोजगार की गारंटी देने को लेकर हुकटा प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। मुख्यमंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों ने मुख्यमंत्री से मिलकर विधानसभा सत्र में हमारे लिए भी रोजगार सुरक्षित करने के वायदे की याद दिलायी और कहा कि अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों को भी रोजगार की गारंटी दे। जब तक हमारा रोजगार सुरक्षित नहीं होता है तब तक किसी भी यूनिवर्सिटी के शिक्षक कर्मचारी का रोजगार नहीं जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी का भी रोजगार नहीं छूटेगा।
विज्ञापन


महासचिव अजय कुमार एवं प्रेस सचिव डाॅ. अभिनव कटारिया ने बताया कि हमारा चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों एवं चयन प्रक्रिया के मापदंड जैसे विज्ञापन तथा गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार इत्यादि को पूर्ण करके विधि सम्मत ही किया गया है। इसके अतिरिक्त यूनिवर्सिटी में कार्यरत नॉन टीचिंग के कच्चे एचकेआरएन के कर्मचारियों व टीचिंग में 50 हजार रुपये से कम मासिक वेतन वाले प्रदेश के एक लाख 20 हजार अनुबंध कर्मचारियों को इसी विधानसभा सत्र में हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा बिल लाकर सेवा सुरक्षा 58 वर्ष तक सेवानिवृति तक कानून बना दिया है। केवल यूनिवर्सिटी के 1500 अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. अभिनव कटारिया ने कहा कि संविधान दिवस पर राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों के अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों का रोजगार सुरक्षित करे। क्योंकि सरकार सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित कर चुकी है। इस अवसर पर डाॅ. सुरेंद्र कुमार, डाॅ. ज्ञान सागर, डाॅ. जापान सिंह, राकेश कुमार, डाॅ. चंद्ररेखा, सचिन कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed