कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की टीम ने शाहाबाद, थानेसर और जीटी रोड पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें स्नीफर डॉग टीम को शामिल किया गया। टीम ने ढाबों के साथ बस्ती व मोहल्ले में कई घर और दुकानों की तलाशी ली।
इस अभियान के संदिग्ध लोगों में हड़कंप मच गया। एचएसएनसीबी के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि रविवार को नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। उनकी टीम ने जीटी और शाहाबाद की डेहा बस्ती, ढाबे, मीना मार्केट, रेलवे रोड, रूपनगर, गांधी नगर थानेसर व शोरगिर बस्ती में कई जगह पर तलाशी ली। इसमें स्नीफर डाग चार्ली के साथ भी अभियान चलाया गया। हालांकि कहीं से कोई नशीला पदार्थ या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। गत दिवस शनिवार को पंजाब बॉर्डर ट्यूकर में भी अभियान चलाया गया था। भविष्य में भी लगातार इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।